फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will overtake japan in nominal GDP by 2028 and become third largest economy

'2028 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत'

Tue, 14 Nov 2017 07:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 14 Nov 2017 07:06 AM IST
विज्ञापन
India will overtake japan in nominal GDP by 2028 and become third largest economy
rupee shimla

2028 तक जापान को पीछे छोड़ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि विदेशी ब्रोकरेज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।  भारत पहले ही ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ ब्रिक्स में चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 2019 तक फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ जर्मनी के बाद पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

विज्ञापन


पढ़ें:  चीन को सबक सिखाने के मूड में PM मोदी, गणतंत्र दिवस पर दिखेंगे 7 देशों के प्रमुख
विज्ञापन


अमेरिकी बैंक मेरिल लिंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि हम देख रहे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 2028 तक जर्मनी और जापान को जीडीपी(डॉलर्स के मामले) में पीछे छोड़ देगी। अगले दशक तक भारत की जीडीपी में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक भारत की वर्तमान जीडीपी 7 फीसदी की दर से बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले साल 2.26 खरब डॉलर थी। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का साइज क्या होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 'इंडिया 2028: द लास्ट ब्रिक इन द वॉल' है।

पढ़ें: जानें SMOG के दानव से निपटने के लिए किस ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर रहा चीन?

इसके मुताबिक वित्तीय परिपक्वता और लोगों की बढ़ती आय व सामर्थ्य के कारण भारत तेजी से अपनी इकोनॉमी में सुधार लायेगा।रिपोर्ट के मुताबिक 2028 में भारत का निर्भरता अनुपात का प्रतिशत अभी के 52.2 फीसदी के मुकाबले घटकर 46.2 फीसदी रह जाएगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जीडीपी पर बचत दर 32 फीसदी के बराबर रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed