फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will not sign NPT for NSG, VK Singh saind in Lok sabha

NSG के लिए NPT पर हस्ताक्षर नहीं करेगा भारत: वीके सिंह

Wed, 21 Mar 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
India will not sign NPT for NSG, VK Singh saind in Lok sabha

भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में शामिल होने के लिए परमाणु हथियार अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने जैसी कोई शर्त नहीं। लोकसभा में बुधवार को एक प्रश्न के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने भारत की एनएसजी सदस्यता से जुड़ा आवेदन ग्रुप के सामने विचाररत होने की बात बताते हुए कहा, सरकार एनएसजी और उसके सदस्यों के सामने उचित स्तर पर भारतीय आवेदन के संबंध में लगातार संपर्क में है। 

विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री ने ये भी कहा कि भारत एनएसजी के आंतरिक वार्तालाप का हिस्सा नहीं है, हालांकि कोई भी सदस्य स्पष्ट तौर पर भारत की सदस्यता के विरोध में नहीं है। उन्होंने कहा, भारत के एनपीटी से बाहर होने को लेकर अवश्य कुछ प्रक्रियागत विरोध सामने आते रहते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि विदेश राज्यमंत्री सिंह ने स्पष्ट किया कि एनपीटी को लेकर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा, एनएसजी से जुड़ने के लिए शर्त के तौर पर एनपीटी पर हस्ताक्षर करने जैसा कोई प्रस्ताव सरकार की जानकारी में नहीं है। बता दें कि नई दिल्ली को अमेरिका और फ्रांस समेत कई देशों से मजबूत समर्थन मिलने के बावजूद चीन लगातार विरोध कर भारत की एनएसजी सदस्यता की राह में बाधा बनता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed