फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will not send troops to Afghanistan says Defence Minister Nirmala Sitharaman

रक्षा मंत्री बोलीं- अफगानिस्तान में अपनी सेना नहीं भेजेगा भारत

Tue, 26 Sep 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
India will not send troops to Afghanistan says Defence Minister Nirmala Sitharaman
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत फिलहाल अफगानिस्तान में अपनी सेना नहीं भेजेगा। लेकिन वहां के विकास कार्यों और चिकित्सा सुविधाओं में अपना योगदान जारी रखेगी। मंगलवार को दिल्ली में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस के साथ हुई बातचीत में निर्मला ने अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच हुई मुलाकात में इस बात पर सहमति बनी कि आतंकवाद के पनाहगारों को किसी भी  सूरत में कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही इस मुलाकात में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन


पढ़ें- PM मोदी से मिले अमेरिकी डिफेंस सचिव, रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर हुए अहम फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के अफगानिस्तान में भारत की अहम भागेदारी पर की गई टिप्पणी के मद्देनजर निर्मला का यह बयान अहम माना जा रहा है। ट्रंप सरकार केगठन के बाद मेटिस पहले अमेरिकी सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं जो भारत  के दौरेपर हैं। तीन दिन का यात्रा पर आए मेटिस प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत दोभाल से भी मुलाकात करेंगे।


प्रतिनिधिमंडल स्तर की इस मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में निर्मला ने कहा कि भारत और अमेरिका इस बात पर सहमत हैं कि दुनिया के  किसी भी कोने में आतंकवाद के पनाहगारों को खतम किया जाएगा। मेटिस ने वादा किया है कि वह अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां की सरकार से इस बारे में अपने स्तर पर बात करेंगे।

निर्मला के मुताबिक दोनों देश आतंकवाद से समान रुप से प्रभावित  है। निर्मला ने कहा कि भारत और  अमेरिका के  बीच रक्षा क्षेत्र में कई अहम करार हुए हैं। अब इसे आगे बढाने के लिए दोनों देश तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed