फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will have to change behavior towards Pak: Chidambaram

भारत को बदलना होगा पाक के प्रति व्यवहार : चिदंबरम

Mon, 22 Apr 2019 06:24 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 22 Apr 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
India will have to change behavior towards Pak: Chidambaram
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि पाकिस्तान के बर्ताव में बदलाव लाने के लिए भारत को अपना रवैया बदलना होगा। बाहरी सुरक्षा खतरों का हल निकालने के लिए दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए रास्ता खोजना होगा। रविवार को ऑब्जर्वर रीसर्च फाउंडेशन के मंच पर ‘बियॉन्ड पॉलिटिक्स : डिबेटिंग अ न्यू सिक्योरिटी मेनिफेस्टो’ पर चर्चा में चिदंबरम ने यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम चाहते पाकिस्तान अपना रवैया बदले तो इसका मतलब है कि भारत को भी पाकिस्तान के प्रति अपना व्यवहार बदलना होगा। अगर दोनों देश एक-दूसरे को आपसी खतरा बताते रहेंगे तो हम कभी दोस्त नहीं बन सकते।’  
विज्ञापन


साथ ही उन्होने कहा कि हम मजबूत सेना दुश्मनों पर जीत के लिए बल्कि युद्ध से बचने के लिए बनाते हैं। भारत-पाक के बीच सामान्य रिश्तों के लिए एक नई सोच की जरूरत है। चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, लोग ‘मजबूत नेता, मजबूत सरकार और कठोर नीति’ जैसे शब्दों से आकर्षित हो जाते हैं लेकिन ऐसी नीति को सफल कैसे कहें, जब सीमापार घुसपैठ, सैन्य जानमाल का नुकसान 15 साल में उच्चतम रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed