फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'India will give a befitting reply to those responsible for Pahalgam attack', JP Nadda said

Pahalgam Attack: 'पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब देगा भारत', जेपी नड्डा ने दोहराया सरकार का संकल्प

Sat, 26 Apr 2025 12:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह जम्मू-कश्मीर में हमला हुआ, उससे पूरा देश गुस्से में है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे।

विज्ञापन
'India will give a befitting reply to those responsible for Pahalgam attack', JP Nadda said
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : x/delhibjp

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से लिए गए संकल्प को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को करारा जवाब देगा। पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर में पूजा के बाद नड्डा ने कहा कि देश को उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी हमले का कड़ा जवाब देंगे।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि मैं गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने आया हूं। जिस तरह जम्मू-कश्मीर में हमला हुआ, उससे पूरा देश गुस्से में है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले का कड़ा जवाब देंगे। मैं प्रार्थना हूं कि देश इस स्थिति का दृढ़ता से सामना करे और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि गणेशजी के आशीर्वाद, उनकी बुद्धि और शक्ति से देश इस कठिन समय से गुजर जाएगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मां को बचाने के लिए वही किया, जो पिता करते', पहलगाम आतंकी हमले में बचे शख्स ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां हुई आतंकी वारदात
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।


हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें: अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान; सधी कूटनीतिक चाल से पड़ोसी पस्त; मजबूत इस्लामी देश भी भारत के साथ

भारत ने लिए थे पांच कड़े फैसले
पहलगाम हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1960 की सिंधु जल संधि पर रोक लगाने, अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया। यह घोषणा की गई कि दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed