फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will buy lithium and important mineral blocks from African countries to reduce dependence on China

Trade Policy: अफ्रीकी देशों से लिथियम व अहम खनिज ब्लॉक खरीदेगा भारत; घटेगी चीन पर निर्भरता

Wed, 03 Jul 2024 04:38 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Jul 2024 04:38 AM IST
सार

खान मंत्रालय की संयुक्त सचिव वीना कुमारी डरमल ने मंगलवार को बताया कि अहम खनिज ब्लॉकों के लिए अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों की सरकारों से सरकार की सीधी बातचीत हो रही है।

विज्ञापन
India will buy lithium and important mineral blocks from African countries to reduce dependence on China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में सौर ऊर्जा व इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी और चिप की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अफ्रीकी व लैटिन अमेरिकी देशों से लिथियम व रेयर अर्थ मटेरियल के खनिज ब्लॉक खरीदने की तैयारी में है। फिलहाल, बैटरी और चिप निर्माण के लिए जरूरी कच्चे माल की आपूर्ति के लिए भारत चीन पर निर्भर है। 

विज्ञापन


खान मंत्रालय की संयुक्त सचिव वीना कुमारी डरमल ने मंगलवार को बताया कि अहम खनिज ब्लॉकों के लिए अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों की सरकारों से सरकार की सीधी बातचीत हो रही है। भारत ऊर्जा भंडारण गठबंधन (आईईएसए) की तरफ से आयोजित भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह (आईईएसडब्ल्यू) 2024 में डरमल ने कहा कि हम सरकार से जी2जी के आधार पर या प्राथमिकता के आधार पर खनिज ब्लॉक हासिल करने के लिए अफ्रीका के साथ-साथ लैटिन अमेरिका के कई संसाधन संपन्न देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


भारत की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी खनिज विदेश इंडिया लि. (काबिल) अर्जेंटीना में अन्वेषण शुरू करने की प्रक्रिया में है। डरमल ने बताया कि जनवरी में काबिल ने अर्जेंटीना में पांच ब्लॉकों के लिए 2.4 करोड़ डॉलर के लिथियम खनन समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत के खान सचिव वीएल कांथा राव ने मार्च में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत अफ्रीका में तांबा, कोबाल्ट और अन्य अहम खनिजों के लिए अवसरों की खोज कर रहा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी लिथियम ब्लॉकों की भी खोज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed