{"_id":"5c3d958cbdec22691d36b785","slug":"india-will-buy-1-000-aircraft-in-next-7-8-years-says-civil-aviation-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत अगले 7-8 साल में 1,000 विमानों की खरीद करेगा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'भारत अगले 7-8 साल में 1,000 विमानों की खरीद करेगा'
Tue, 15 Jan 2019 01:40 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
aeroplane
देश का विमानन क्षेत्र लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अगले सात-आठ साल में करीब 1,000 और विमान खरीदे जाएंगे।
नागर विमानन सचिव आर. एन. चौबे ने मंगलवार को कहा कि देश में 100 और हवाईअड्डे शुरू होंगे और अगले 15 साल में हवाई यात्राओं की संख्या एक अरब हो जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले सात-आठ साल में करीब 1,000 और विमानों की खरीद करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि देश का विमानन बाजार दुनिया के बाजार के लिए इंजन बना हुआ है और विदेशी विमानन कंपनियों की वृद्धि के लिए यहां बेहतर अवसर मौजूद हैं।
चौबे ने कहा कि पिछले चार साल से देश का घरेलू विमानन क्षेत्र सालाना 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। यह दुनिया में सबसे अधिक वृद्धि दर है और यह लगातार बनी हुई है।
वह यहां उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित वैश्विक विमानन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। (इनपुट:भाषा)