{"_id":"5ff8ef04853d0f3cf432f3f8","slug":"india-will-be-a-global-destination-for-skilled-workers-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दो वर्षों में हुनरमंद कामगारों का वैश्विक ठिकाना होगा : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत दो वर्षों में हुनरमंद कामगारों का वैश्विक ठिकाना होगा : सरकार
Sat, 09 Jan 2021 05:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:17 AM IST
विज्ञापन
skill India
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि भारत अगले दो वर्षों में कुशल कामगारों का वैश्विक ठिकाना बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य 2022 तक भारत को दुनिया के कुशल कामगारों की राजधानी बनाना है।
विज्ञापन
‘भारत और प्रवासी भारतीय सफल युवाओं को साथ लाने’ विषय पर युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुरलीधरन ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दुनिया भर में कामगारों का निर्यात करना भर ही नहीं है, बल्कि कौशल को भी निर्यात करना है। सरकार ने आर्थिक और वित्तीय क्षेत्रों में कई सुधारों की शुरुआत की है, जिससे भारत में निवेश के बड़े अवसर के द्वार खुले हैं। हमारे बृहद परिवार के तौर पर प्रवासी भारतीयों ने भारत के विकास की योजना को विशेष महत्व दिया है।
विज्ञापन