{"_id":"60cbd68ccaf1b02fb44fed0d","slug":"india-will-achieve-land-degradation-neutrality-by-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय: भारत 2030 तक 2 करोड़ 60 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को फिर से करेगा हरा-भरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सराहनीय: भारत 2030 तक 2 करोड़ 60 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को फिर से करेगा हरा-भरा
Fri, 18 Jun 2021 04:41 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:41 AM IST
सार
केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित भूमि क्षरण तथा सूखे को रोकने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सही रास्ते पर है।
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरी दुनिया विश्व मरुस्थलीकरण और सूखे का मुकाबला करने का दिन मना रही है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि यह दिन सभी को याद दिलाने का एक अनूठा मौका है। दुनिया से भूमि क्षरण और सूखे की समस्या समाधान के लिए मजबूत सामुदायिक भागीदारी और सभी स्तरों पर सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
तभी इस पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित भूमि क्षरण तथा सूखे को रोकने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सही रास्ते पर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भारत 2030 तक 2 करोड़ 60 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को फिर से हरा-भरा करेगा। उन्होंने कहा सूखे की समस्या से निपटने के लिए समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें नदियों को जोड़ने की योजना के साथ पूरे देश में इस समस्या से निजात पाने के लिए इलाकावार कार्ययोजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन