फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India weather forecast update news delhi-ncr, bihar, rajasthan, uttar pradesh, jammu kashmir, madhya pradesh mausam ka hall

Weather update: अभी और सताएगी ठंड, दिल्ली-बिहार व यूपी समेत कई राज्यों में रहेगा कोल्ड डे, जम्मू में बारिश के आसार 

Wed, 19 Jan 2022 08:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jan 2022 08:26 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कुछ इलाकों में 22 जनवरी से दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। वहीं इस बीच कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

विज्ञापन
India weather forecast update news delhi-ncr, bihar, rajasthan, uttar pradesh, jammu kashmir, madhya pradesh mausam ka hall
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि पारा चार से पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि हाल फिलहाल दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन राज्यों में आज व कल के लिए कोल्ड डे का अनुमान लगाया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी भारी बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में मैदानी इलाकों में कुछ दिन और ठंड सताएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कुछ इलाकों में  22 जनवरी से दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां पिछले एक सप्ताह से लगातार ठंड कहर बरपा रही है। यहां पारा छह से सात डिग्री तक जा रहा है। 
विज्ञापन


राजस्थान में रातें हो रही ठंड भरी, हो सकती है बारिश 
राजस्थान में लोगों को दिन के समय तो थोड़ी बहुत राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड अपना कहर बरपा रही है। जयपुर में सोमवार की रात न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 21 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर की बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश के अनुमान हैं। हालांकि, कश्मीर में इस बीच बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यहां 21 व 22 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। 

बिहार में ठंड का कहर 
बिहार में बर्फीली हावाओं का कहर जारी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में इन हवाओं से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया, जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई। 


पंजाब में 21 जनवरी को हो सकती है बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से दो दिनों तक कुछ ही इलाकों में धूप निकलने की संभावना है। पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं 21 जनवरी को बारिश के भी आसार हैं। इससे लोगों के ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed