फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Vietnam to collaborate in field of digital media sign Letter of Intent Latest News Update

डिजिटल मीडिया: सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-वियतनाम ने किए करार पर हस्ताक्षर, सोशल नेटवर्क को विनियमित करने का तंत्र बनेगा

Thu, 16 Dec 2021 11:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा, इस करार के बाद नवीन प्रौद्योगिकी और चुनौतियों को लेकर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नया आधार मिलेगा।
 

विज्ञापन
India Vietnam to collaborate in field of digital media sign Letter of Intent Latest News Update
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वियतनाम डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों देशों के बीच बृहस्पतिवार को इसके संबंध में करार हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग और वियतनाम के मंत्री गुयेन मान हंग ने रुचिपत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) पर हस्ताक्षर किये।

विज्ञापन


करार के तहत दोनों देश सूचनाएं व अनुभव साझा करेंगे और डिजिटल मीडिया व सोशल नेटवर्क को विनियमित करने का तंत्र व नीतियां बनेंगी। इसमें मीडिया पेशेवरों के प्रशिक्षण व क्षमता बढ़ाने के कार्यक्रम भी तैयार किए जाएंगी। इसका फायदा दोनों देशों के पेशेवरों और अधिकारियों को होगा। 
विज्ञापन


ठाकुर के निवास पर हुई दोनों मंत्रियों की बैठक में भारत वियतनाम के मजबूत रिश्तों की झलक दिखी। अनुराग ठाकुर ने कहा, इस करार के बाद नवीन प्रौद्योगिकी और चुनौतियों को लेकर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नया आधार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पाती, पीआईबी के प्रधान डीजी जयदीप भटनागर और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय व दोनों देशों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed