फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-US Trade talks on positive turn, claim- India can get relief from America's reciprocal tariffs

India-US Talk: व्यापार वार्ता सकारात्मक मोड़ पर, दावा- अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ से भारत को मिल सकती है राहत

Thu, 27 Mar 2025 02:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 27 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित पारस्परिक टैरिफ को लागू किए जाने से पहले भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है। इस वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका टैरिफ के मामले में भारत के साथ कनाडा, चीन और मैक्सिको जैसा व्यवहार नहीं करेगा। 

विज्ञापन
India-US Trade talks on positive turn, claim- India can get relief from America's reciprocal tariffs
भारत-अमेरिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने की समयसीमा दो अप्रैल करीब आ रही है। इससे पहले व्यापार के मुद्दे पर भारत-अमेरिका के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि वार्ता सकारात्मक मोड़ पर पहुंच रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ से भारत को राहत मिल सकती है। टैरिफ के मामले में भारत के साथ चीन, मैक्सिको और कनाडा जैसा व्यवहार नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारत-अमेरिका के बीच वार्ता सुचारू रूप से चल रही है। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल से पहले व्यापार समझौते पर बड़ी सहमति बन सकती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमेरिका के साथ टैरिफ पर बन सकती है बात'; जयशंकर बोले- हार्ले डेविडसन-व्हिस्की पर कम हो सकता है कर
विज्ञापन


टैरिफ समेत अन्य व्यापार मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच मंगलवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापार सौदे पर चल रही वार्ता सार्थक मोड़ पर पहुंच रही है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देश एक सहयोगपूर्ण और अनुकूल दृष्टिकोण पर बात कर रहे हैं। इसके बाद नए व्यापार उपाय लागू किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अधिकारी भारत पर और अधिक रियायतें देने के लिए दबाव डाल रहे हैं। अगले तीन दिन में  प्रस्तावित व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप का विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान, कार की कीमतों और नौकरियों पर पड़ सकता है असर

भारत आयात शुल्क में कटौती के लिए तैयार
रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली ने अपने आंतरिक विश्लेषण में पाया है कि टैरिफ अमेरिका को 66 अरब डॉलर यानी करीब 5.68 लाख करोड़ रुपये के कुल निर्यात में से 87 फीसदी को प्रभावित करेगा। सूत्रों के मुताबिक, अपने निर्यात को बचाने के लिए भारत 23 अरब डॉलर यानी करीब दो लाख करोड़ रुपये के आधे से अधिक अमेरिकी सामान पर टैरिफ कटौती करने के लिए तैयार हो गया है। भारत कथित तौर पर 55 फीसदी अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करने के लिए तैयार है। जिन पर अभी पांच फीसदी से 30 फीसदी के बीच टैरिफ लगता है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed