फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-US Trade Deal Hopes Rise as US Ambassador-Designate Sergio Gor Meets Commerce Secretary Rajesh Agrawal

India-US Trade Deal: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने वाणिज्य सचिव से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर बढ़ी उम्मीदें

Mon, 13 Oct 2025 12:04 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 13 Oct 2025 12:04 AM IST
सार

India-US Trade Deal: अमेरिका के नए राजदूत पद के नामित सर्जियो गोर ने भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हालिया बातचीत से रिश्तों में सुधार की उम्मीद।

विज्ञापन
India-US Trade Deal Hopes Rise as US Ambassador-Designate Sergio Gor Meets Commerce Secretary Rajesh Agrawal
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने वाणिज्य सचिव से की मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देने की दिशा में नई शुरुआत हुई है। अमेरिका के नए राजदूत पद के नामित सर्जियो गोर ने रविवार को भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच चल रहे आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत को आगे बढ़ाना था।

विज्ञापन


सर्जियो गोर अपने छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे हाल ही में अमेरिकी सीनेट द्वारा भारत के लिए नए राजदूत के रूप में नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ अमेरिका के डेप्युटी सेक्रेटरी फॉर मैनेजमेंट एंड रिसोर्सेज माइकल जे. रिगास भी भारत आए हैं। गोर को अगस्त 2025 में भारत के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया गया था। गोर ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक हैं और व्हाइट हाउस में पर्सनल डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी, विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
गोर ने शनिवार को अपने दौरे की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात की। गोर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत यात्रा के दौरान मैंने वाणिज्य सचिव अग्रवाल से मुलाकात की और अमेरिका-भारत के आर्थिक संबंधों पर चर्चा की, जिसमें अमेरिका में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर भी बात हुई। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद गोर ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये भी पढ़ें:- US-China: 'चीन का नुकसान नहीं, मदद करना चाहते', रेयर अर्थ मेटल्स को लेकर ड्रैगन से तनाव पर बदले ट्रंप के सुर

हालांकि हाल के महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ तनाव भी देखा गया था। ट्रंप प्रशासन ने भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क को दोगुना कर 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था, जिसमें रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत ड्यूटी भी शामिल थी। भारत ने इस कदम को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया था।

ये भी पढ़ें:- France: 'पार्टी के झगड़ों से मुक्त होगी सरकार..', 14 घंटे बाद दोबारा फ्रांस के PM बने लेकोर्नु का पहला बयान

H1B वीजा नीति में बदलावों
इसके अलावा, H1B वीजा नीति में ट्रंप प्रशासन के बदलावों से भी भारत ने असंतोष जताया था। हालिया हफ्तों में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन वार्ताओं ने दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की उम्मीदें जगा दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन बातचीतों के बाद व्यापार समझौते की वार्ता फिर से शुरू हो गई है और सकारात्मक नतीजों की संभावना बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed