फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French PM Sebastien Lecornu, reinstated after 14 hours, calls for govt free from party jockeying

France: 'पार्टी के झगड़ों से मुक्त होगी सरकार..', 14 घंटे बाद दोबारा फ्रांस के PM बने लेकोर्नु का पहला बयान

Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
सार

France: दोबारा फ्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में सेबास्टियन लेकोर्नु ने कहा कि सरकार को पार्टी के झगड़ों से मुक्त होना चाहिए। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार देर शाम सेबास्टियन लेकोर्नु को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया। यह फैसला उनके इस्तीफे और उस सरकार के गिरने के केवल चार दिन बाद लिया गया, जो महज 14 घंटे ही टिक पाई थी।

विज्ञापन
French PM Sebastien Lecornu, reinstated after 14 hours, calls for govt free from party jockeying
फ्रांस के पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नु (मध्य में) - फोटो : एक्स/सेबेस्टियन लेकोर्नु

विस्तार

फ्रांस के दोबारा नियुक्त प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नु ने शनिवार को दक्षिण पेरिस के एक थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार दलों के बीच लड़ाई से मुक्त होना चाहिए। प्रधानमंत्री पद पर वापसी के बाद अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने यह बयान दिया। फ्रांस 24 की रिपोर्ट में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार देर शाम सेबास्टियन लेकोर्नु को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया। यह फैसला उनके इस्तीफे और उस सरकार के गिरने के केवल चार दिन बाद लिया गया, जो महज 14 घंटे ही टिक पाई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एफटीए के लिए भारत और यूरोपीय संघ की 14वीं वार्ता पूरी, इन विवादों को सुलझाने का हुआ प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लेकोर्नु (39 वर्षीय) के सामने अब सोमवार को 2026 के बजट मसौदे को पेश करने के लिए एक नई कैबिनेट बनाने की चुनौती है। उनका मकसद फ्रांस में महीनों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करना और बढ़ते कर्ज पर काबू पाना है। रिपोर्ट के अनुसार, लेकोर्नु ने कहा, मैं अपना कर्तव्य निभाऊंगा और किसी तरह की समस्या नहीं बनूंगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनकी कैबिनेट पार्टी के हितों से बंधकर नहीं रहेगी। 


हालांकि, यह साफ नहीं है कि लेकोर्नु की सरकार कितने समय तक टिक पाएगी, क्योंकि दोबारा नियुक्त किए जाने के फैसले ने राजनीतिक दलों में नाराजगी पैदा कर दी है। कई दलों ने पहले ही सरकार को गिराने का संकल्प लिया है। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी के नेता जॉर्डन बारडेला ने लेकोर्नु की वापसी को 'एक भद्दा मजाक' बताया और कहा कि वह जल्द से जल्द सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका ने 100% टैरिफ लगाया तो उठाएंगे सख्त कदम', चीन ने दुर्लभ खनिज निर्यात पर प्रतिबंध का किया बचाव 

दक्षिणपंथी पार्टी 'लेस रिपब्लिकन' (एलआर) के नेता निवर्तमान गृह मंत्री ब्रूनो रेटैयो ने स्पष्ट कहा कि वह लेकोर्नु की कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिया है कि वे संसद में सरकार के कुछ प्रस्तावों को समर्थन दे सकते हैं, लेकिन कैबिनेट का हिस्सा नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed