{"_id":"587a337f4f1c1b922bbaa9df","slug":"india-us-signed-mou-to-cooperate-in-third-world-countries-signed-mou","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत, अमेरिका ने तीसरी दुनिया के देशों में सहयोग के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत, अमेरिका ने तीसरी दुनिया के देशों में सहयोग के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sat, 14 Jan 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका इंडिया
भारत और अमेरिका ने तीसरी दुनिया के देशों में विकासात्मक गतिविधियों तथा सहायता के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।मिलेनियम चैलेंज कारपोरेशन (एमसीसी) और भारत के विदेश मंत्रालय के डेवलपमेंट पार्टनरशिप एडमिनिस्ट्रेशन (डीपीए) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
एमसीसी एक अमेरिकी एजेंसी है जो सतत आर्थिक विकास के माध्यम से गरीबी दूर करने लिए आर्थिक सहयोग देकर तीसरी दुनिया के देशों की मदद कर रह रही है। डीपीए भागीदार देशों के साथ भारत के विकास सहयोग कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर ध्यान देता है।
विज्ञापन
समझौता पत्र पर शुक्रवार को हस्ताक्षार किए गए और इसके अनुसार दोनों देश भागीदार देशों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए सेक्टर में या संबंधित मुद्दों पर सूचना और अनुभव का आदान-प्रदान कर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका सेक्टर नीति सुधार, परियोजना और क्षेत्र प्रबंधन, परियोजना कार्यान्वयन और संबंधित सेक्टर में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की रणनीतियों के लिए तीसरी दुनिया को परामर्श और तकनीकी सहायता भी दे सकते हैं।