फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India us relation marco rubio jaishankar meeting h1b visa west asia crisis main points

India US Relation: वीजा नियमों से भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी तक, रूबियो-जयशंकर की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें

Sun, 24 May 2026 02:11 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 24 May 2026 02:11 PM IST
सार

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता हुई। प्रेस वार्ता में रूबियो ने कहा कि अमेरिका के वीजा नियमों में बदलाव भारत को निशाना बनाकर नहीं किए जा रहे, बल्कि यह वैश्विक आव्रजन सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं। वहीं, जयशंकर ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षित समुद्री व्यापार, ऊर्जा स्थिरता और प्रवासी भारतीयों के हितों को प्राथमिकता देता है।

विज्ञापन
India us relation marco rubio jaishankar meeting h1b visa west asia crisis main points
भारत अमेरिका संबंध - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच रविवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधि स्तर की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बैठक के पहले हिस्से के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 
विज्ञापन


इस दौरान मार्को रूबियो और एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष, अमेरिकी वीजा नियमों में बदलाव, भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणियों, होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने और भारत के साथ रणनीतिक संबंधों पर खुलकर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं संयुक्त प्रेस वार्ता की बड़ी बातें...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-India Relations: मार्को रूबियो ने की जयशंकर से मुलाकात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबियो-जयशंकर की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें

अमेरिकी वीजा नियमों में बदलाव पर बड़ा बयान 
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जे1, एफ1 और एच1बी वीजा नियमों में हालिया बदलावों पर भारत के योगदान की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और अमेरिका इस निवेश को और बढ़ने की उम्मीद करता है।

रूबियो ने साफ किया, ''अमेरिका में आव्रजन प्रणाली में हो रहे बदलाव या आधुनिकीकरण किसी एक देश, विशेषकर भारत पर केंद्रित नहीं हैं। यह एक वैश्विक प्रक्रिया है जिसे दुनिया भर में लागू किया जा रहा है। अमेरिका इस समय अपनी आव्रजन प्रणाली के आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रहा है।''

वीजा नियम भारत पर निशाना नहीं 
उन्होंने दोहराया कि यह प्रणाली भारत को लक्षित नहीं कर रही है, बल्कि इसे विश्व स्तर पर लागू किया जा रहा है। यह एक संक्रमण काल है और इसमें कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि, उनका मानना है कि अमेरिका एक बेहतर, अधिक कुशल और टिकाऊ आव्रजन प्रणाली की ओर बढ़ेगा, जो पिछली प्रणालियों से कहीं अधिक प्रभावी होगी।





पश्चिम एशिया संघर्ष पर आ सकती है अच्छी खबर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, "ईरान के मामले में मुझे लगता है कि आज कुछ घंटों में और अच्छी खबरें आएंगी। इस मामले में आगे के एलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। इतना कहना काफी है कि कुछ महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हालांकि, यह अंतिम प्रगति नहीं है। अमेरिका का अंतिम लक्ष्य यह है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना सके।''

उन्होंने कहा, ''होर्मुज जलडमरूमध्य एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। ईरान अभी जो कर रहा है, वह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का इस्तेमाल करने वाले वाणिज्यिक जहाजों को नष्ट करने की धमकी देना है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून की किसी भी अवधारणा के तहत अवैध है। पिछले 48 घंटों में खाड़ी क्षेत्र में हमारे भागीदारों के साथ काम करते हुए एक रूपरेखा पर कुछ प्रगति हुई है, अगर ये सफल रही तो होर्मुज पूरी तरह से खुल सकता है।"

भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर क्या बोले रूबियो?
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "जिन मुद्दों पर हम भारत के साथ मिलकर काम करते हैं, उनकी व्यापकता और दायरा इस बात को उजागर करता है कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। भारत विश्व में हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। इसकी शुरुआत हमारे साझा मूल्यों से होती है। रणनीतिक साझेदारी इससे बहुत अलग होती है। यह उससे कहीं अधिक व्यापक है। एक रणनीतिक साझेदारी तब होती है जब दो देशों के हित एक समान होते हैं और आप उन समस्याओं को हल करने के लिए रणनीतिक रूप से मिलकर काम करते हैं।"

भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणियों पर बोले- मूर्ख लोग हर जगह
अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, "मैं इन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा। मुझे यकीन है कि ऑनलाइन और अन्य जगहों पर ऐसे लोग हैं जिन्होंने ऐसी टिप्पणियां की हैं। दुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं। मुझे यकीन है कि यहां भी मूर्ख लोग हैं; अमेरिका में भी मूर्ख लोग हैं जो हर समय बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते हैं। दुनिया भर से हमारे देश में आने वाले लोगों से हमारा देश समृद्ध हुआ है।"

ये भी पढ़ें: Ebola Outbreak: इबोला पर WHO ने घोषित किया आपातकाल; सरकार ने दी इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह


भारत की विदेश नीति पर जयशंकर का बड़ा बयान
संयुक्त प्रेस वार्ता में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "भारत उन गिने-चुने देशों में से एक है जिनके अमेरिका, इस्राइल, ईरान और खाड़ी देशों के साथ बहुत अच्छे और मजबूत संबंध हैं। इसलिए हमारी वहां वास्तविक रुचि है। हमारे लिए इस स्थिति में चुनौती यह है कि इन सभी संबंधों को कैसे बनाए रखा जाए, अपने हितों की रक्षा कैसे की जाए और उन्हें कैसे आगे बढ़ाया जाए।''

जयशंकर ने कहा, ''हम इसे जोड़-घटाने के खेल के रूप में नहीं देखते हैं। कुछ सामान्य सिद्धांत हैं जिनके आधार पर हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। जाहिर है, हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहते हैं। हमारे लिए प्रवासी भारतीयों का कल्याण और खुशहाली सर्वोपरि है। हम ऊर्जा की कीमतों में कमी देखना चाहते हैं क्योंकि हम ऊर्जा के बहुत बड़े आयातक हैं और इसका अधिकांश हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है।''

उन्होंने कहा, ''हम इस क्षेत्र के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध समुद्री व्यापार के पक्षधर हैं। हम वास्तव में वहां के बाजारों को खुलते हुए देखना चाहते हैं। हम बाधाएं नहीं देखना चाहते।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed