फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US PM Narendra Modi reaction to attack on Friend Donald Trump says Deeply concerned Pennsylvania updates

US: पीएम मोदी ने 'दोस्त' डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं

Sun, 14 Jul 2024 08:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 08:24 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर चिंता जताई। राहुल ने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास पर चिंतित हूं।

विज्ञापन
India US PM Narendra Modi reaction to attack on Friend Donald Trump says Deeply concerned Pennsylvania updates
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान हुए हमले को लेकर दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों ने चिंता जताई है। इनमें एक नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है। पीएम मोदी ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह अपने 'दोस्त' डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा भी की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "दोस्त डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से काफी चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्रों में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "अमेरिकी लोगों के लिए हमारी प्रार्थनाएं।" 
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने भी किया पोस्ट
दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर चिंता जताई। राहुल ने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास पर चिंतित हूं। इस तरह की घटनाओं की सख्त से सख्त आलोचना होनी चाहिए। उनके जल्दी और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को एक रैली के दौरान हमला हो गया। बताया गया है कि एक शूटर ने काफी ऊंचाई वाली जगह से ट्रंप पर गोलीबारी की। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है। 



वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता दिखा
गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक काफिले में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। सीक्रेट सर्विस प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि पेन्सिलवेनिया में 78 वर्षीय ट्रंप की रैली वाली जगह पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शूटर को मार गिराया। सीक्रेट सर्विस के जवान जब ट्रंप को मंच से दूर सुरक्षित जगह पर ले जा रहे थे, उसी समय उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। ट्रंप को हवा में मुट्ठी बांध कर कुछ कहते देखा गया। 

US: अमेरिका में ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली, बंदूकधारी समेत दो लोगों की मौत; पेंसिलवेनिया में हुई वारदात

इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बाइडन, कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। 

Trump Rally Shooting: राष्ट्रपति बाइडन बोले- अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं; भारतवंशी कमला हैरिस ने भी निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed