फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US partnership is most important relations of the 21st century

21वीं सदी की सबसे अहम संबंधों में से है भारत-अमेरिका साझेदारी : अमेरिकी राजदूत

Sat, 09 Jan 2021 05:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jan 2021 05:12 AM IST
विज्ञापन
India US partnership is most important relations of the 21st century
सांकेतिक तस्वीर

भारत में अमेरिका के निवर्तमान राजदूत केन जस्टर ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को 21वीं सदी के सबसे परिणामी संबंधों में से एक गिना जा सकता है। जस्टर यहां अमेरिकी दूतावास में नए चांसरी (कार्यालय) भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन


इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने वाली गहरी दोस्ती का प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी राजदूता, केंद्रीय आवासीय व शहरी मामले मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक साथ नींव की खुदाई के लिए कुदाल चलाई।
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, जस्टर ने कहा कि आज हम जिस परियोजना का जश्न मना रहे हैं, वह इमारतों और बुनियादी ढांचे की एक श्रृंखला से अधिक है। यह अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए स्थायी अमेरिकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहा है और यह इस भागीदारी की मजबूती व लंबी उम्र की गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अमेरिका-भारत साझेदारी 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों में से एक हैं और जैसा मंत्री पुरी ने कहा है कि इसमें सहयोग का विस्तृत दायरा है, जिनमें अप्रसार संधि, आतंक से लड़ाई, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान व तकनीक, अंतरिक्ष समेत बहुत सारे मुद्दे शामिल हैं।

इस दौरान पुरी ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में जस्टर के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा, राजदूत जस्टर के भारत आने के मुकाबले अब दोनों देशों के संबंध ज्यादा मजबूत, स्थायी और अधिक क्षमतावान हैं। बता दें कि जस्टर का भारत में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल रहा। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ने 3 नवंबर, 2017 को भारत में अमेरिका के 25वें राजदूत के तौर पर नियुक्त किया था।

शुक्रवार को पुराने भवन की थी 62वीं सालगिरह
चाणक्यपुरी के राजनयिक एंक्लेव में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में नया चांसरी भवन रूजवेल्ट हाउस में दूतावास के आवास और पुरानी मशहूर चांसरी के बराबर में निर्मित होगी।


शुक्रवार को नए भवन का शिलान्यास इसलिए भी अहम था, क्योंकि 1959 में पुराने चांसरी भवन का शिलान्यास भी 8 जनवरी को ही किया गया था। विश्व प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एडवर्ड डुरैल स्टोन द्वारा डिजाइन किए गए पुराने भवन की शुक्रवार को 62वीं सालगिरह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed