फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, US hold bilateral Consular Dialogue, discuss ways to enhance cooperation

India-US: भारत-अमेरिका के बीच 11वीं द्विपक्षीय वार्ता, प्रत्यर्पण सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Fri, 23 Feb 2024 05:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Feb 2024 05:26 PM IST
सार

India-US: भारत और अमेरिका ने प्रत्यर्पण, छात्रों और पेशेवरों की आवाजाही, सुरक्षित और कानूनी प्रवासन, कमजोर तबके की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और अपने-अपने नागरिकों की यात्रा को सुगम करने जैसे कई मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
India, US hold bilateral Consular Dialogue, discuss ways to enhance cooperation
भारत अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 11वीं द्विपक्षीय राजनयिक वार्ता की। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसमें प्रत्यर्पण, छात्रों और पेशेवरों की आवाजाही, सुरक्षित और कानूनी प्रवासन, कमजोर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व अपने-अपने नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाने जैसे मुद्दे शामिल थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

केजे श्रीनिवासन ने किया भारत का नेतृत्व
विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एमईए के संयुक्त सचिव (सीपीवी) केजे श्रीवास्तव ने किया जबकि अमेरिका की वाणिज्य दूतावास मामलों की सहायक विदेश मंत्री रेना बिटर ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर हुई दोनों देशों के बीच चर्चा
बयान के मुताबिक, इस वार्ता ने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों और सहयोग मजबूत किया। दोनों देशों ने आपसी हित के राजनयिक मुद्दों को साझा किया। दोनों पक्षों ने प्रत्यर्पण, छात्रों और पेशेवरों की आवाजाही, सुरक्षित और कानूनी प्रवासन, कमजोर तबके की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और अपने-अपने नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाने जैसे कई मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

रेना बिटर ने भारत पहुंचने पर क्या कहा था
उन्होंने कहा था, हम यहां आने के लिए बहुत उत्साहित थे। भारत के साथ राजनयिक मुद्दों पर यह हमारी 11वीं वार्षिक वार्ता है। अमेरिका और भारत बहुत सारी चीजों के बारे में बात करेंगे। किसी भी समय के इतिहास की तुलना में आज अधिक संख्या भारतीय अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। हम कुछ ऐसे मुद्दों पर भी बात करेंगे जो दोनों देशों के बीच वास्तव में पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं। 

'75 फीसदी कम हुआ वीजा के लिए इंतजार का समय'
बिटर ने कहा, इतिहास के किसी भी समय की तुलना में आज भारतीय ज्यादा संख्या में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। पिछले साल इस हमने 14 लाख वीजा देने का फैसला किया, जो कि बीते कई वर्षों में सबसे अधिक है। हमने जबरदस्त प्रगति की है। हमारी ओर से हर श्रेणी में वीजा जारी किए गए हैं। हमारे पास मानवीय मुद्दों से निपटने और व्यापार वीजा में तेजी लाने के लिए तंत्र है। बीते वर्षों में वीजा के लिए इंतजार के समय को हमने 75 फीसदी कम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed