फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India underlines stability on ground ahead of new round of talks with China

चीन से साथ वार्ता के अगले दौर से पहले भारत ने जमीनी स्तर पर स्थिरता को जरूरी बताया

Thu, 24 Sep 2020 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
India underlines stability on ground ahead of new round of talks with China
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock

सीमा विवाद को सुलझाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए भारत और चीन अगले दौर की राजनयिक और सैन्य स्तर की वार्ता के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले भारत ने पूर्वी लद्दाख में जमीनी स्तर पर स्थिरता को जरूरी बताया है।

विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को दूर करने के लिए चीन के साथ सैन्य वार्ता के दो दिन बाद भारत ने गुरुवार को कहा कि आगे का रास्ता यह होगा कि यथास्थिति में बदलाव के किसी भी एकतरफा प्रयास से परहेज किया जाए। भारत ने कहा कि दोनों पक्ष संघर्ष वाले सभी क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए वार्ता जारी रखें।
विज्ञापन



भारत ने कहा है कि सैनिकों का पीछे हटना एक जटिल प्रक्रिया है और इसमें आपसी सहमति से पारस्परिक कदम उठाने की जरूरत होती है। दोनों पक्ष संघर्ष के सभी क्षेत्रों से पूर्ण रूप से पीछे हटने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी के साथ यह भी जरूरी है कि जमीनी स्तर पर भी स्थिरता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि स्थिरता जरूरी है और वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठक को इसके पूरे परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा मामलों पर विचार और समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की अगली बैठक जल्द होने की संभावना है।

भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच छठे दौर की वार्ता सोमवार को हुई थी। इसमें दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति को स्थिर करने के मुद्दे पर गहराई से विचारों का अदान-प्रदान किया था। दोनों पक्ष आपसी संपर्क मजबूत करने और गलतफहमी व गलत निर्णय से बचने पर सहमत हुए थे।


अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि आगे का रास्ता यह होगा कि यथास्थिति में बदलाव के किसी भी एकतरफा प्रयास से पूरी तरह परहेज किया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संघर्ष वाले सभी क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए वार्ता जारी रखें और सीमावर्ती क्षेत्रों में पूर्ण रूप से शांति बहाल हो सके यह सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed