Updates: महाराष्ट्र के भड़के मराठा आरक्षण समर्थक, गोलपारा में चार की मौत; श्रीलंकाई एयरलाइंस के विमान डायवर्ट
जानकारी के मुताबिक, डिपो में खड़ी एक बस ने अचानक आग पकड़ ली। एक-एक कर कुछ और बसें भी आग के हवाले हो गईं। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौकें पर आग पर काबू पाने पहुंचीं।
विस्तार
इस घटना पर प्रकाश सोलंकी का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, तब वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग की वजह से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है।
इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होेंने कहा, "मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।"
NCP(शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "महाराष्ट्र में जो ट्रिपल इंजन की सरकार है, ये उनकी विफलता है। आज एक विधायक का घर जलाया जाता है, गृह मंत्रालय क्या कर रहा है और गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? ये उनकी जिम्मेदारी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मराठा, धनगर, लिंगायत और मुस्लिम समुदाय को भी धोखा दे रही है।
कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित वीरभद्रनगर में एक बस डिपो में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, डिपो में खड़ी एक बस ने अचानक आग पकड़ ली। एक-एक कर कुछ और बसें भी आग के हवाले हो गईं। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौकें पर आग पर काबू पाने पहुंचीं।
असम के गोलपारा में एसयूवी और बस की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल
असम के गोलपारा जिले में सोमवार को एक एसयूवी और बस के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के गुलियानपारा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर हुई। बस गुवाहाटी से गोलपारा जा रही थी, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी। सभी मृतक एसयूवी में सवार थे। एसयूवी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों ने रोंगजुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य यात्री की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए गुवाहाटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घायलों में एक स्कूटर सवार व्यक्ति भी शामिल है, जो घटनास्थल से गुजर रहा था।
श्रीलंकाई एयरलाइंस की दो उड़ानों को कोलंबो से तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया गया। तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से बताया गया कि विमानों को खराब मौसम के कारण डायवर्ट करना पड़ा है।
गुजरात के पंचमहल जिले के हलोल में सोमवार शाम को पहाड़ी इलाके में उन्हें ले जा रही एक बस के पलट जाने से राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के कम से कम 38 कर्मी घायल हो गए। इनमें नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ढलान पर जाकर पलट गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान पावागढ़ की तलहटी में तीन दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे। दुर्घटना के समय बस में 50 जवान यात्रा कर रहे थे। उनमें से 38 जवान घायल हो गए और उन्हें हलोल के रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उनमें से 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और गंभीर चोटों वाले नौ अन्य को आगे के इलाज के लिए वडोदरा के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।