फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Omicron Covid Variant News: India to test, screen passengers from 12 countries like, South Africa, Brazil, Bangladesh, Botswana, China, Mauritius, UK for new Covid variant Omicron

Omicron Variant: कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से भारत हुआ सावधान, 12 देशों के यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग किया अनिवार्य

Sat, 27 Nov 2021 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Nov 2021 09:31 AM IST
सार

हालांकि, भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण का कोई मामला अभी सामने नहीं आया है। लेकिन कुछ जगहों पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण आशंका बढ़ गई है। इनमें कर्नाटक के धारवाड़ में स्थित एसडीएम मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। यहां एक फ्रेशर पार्टी हुई थी, जिसके बाद कॉलेज के स्टूडेंट और स्टाफ़ में से 182 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Omicron Covid Variant News:  India to test, screen passengers from 12 countries like, South Africa, Brazil, Bangladesh, Botswana, China, Mauritius, UK for new Covid variant Omicron
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। इस जानलेवा वेरिएंट को रोकने के लिए भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, हांगकांग और बोत्सवाना सहित 12 देशों के नाम जारी किए हैं, जहां से आने वाले हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया गया है। इन सभी यात्रियों को भारत सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। वहीं इससे पहले, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा था कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि तीन देशों में कोरोना वेरिएंट बी.1.1 (ओमिक्रॉन) के कई मामले हैं। बोत्सवाना में तीन दक्षिण अफ्रीका में छह और हांगकांग में एक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इन 12 देशों के यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य
भारत में जिन 12 देशों से यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है  इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इस्राइल, हांगकांग, ब्रिटेन सहित यूरोप के देश शामिल हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा पर असर
इस वेरिएंट के सामने आने के बाद  वीजा प्रतिबंधो में ढील के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा प्रारंभ करने पर एक बार फिर से असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर सख्ती नहीं बरती गई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता का विषय है ओमिक्रॉन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक बैठक की। इसमें दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में पाए गए एक नए कोविड-19 संस्करण ओमिक्रॉन को चिंता के विषय के रूप में नामित किया है। यह पांचवां वैरिएंट है जिसे नाम दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है
कोरोना के नए B.1.1.529 वेरिएंट का नामकरण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को इस वैरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक रखी थी, जहां इस कोरोना के प्रकार को नाम दिया गया। इस कोरोना वैरिएंट का नाम भी ग्रीक अल्फाबेट के आधार पर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में दुनियाभर में तबाई मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट का नाम भी डब्ल्यूएचओ ने रखा था जिसे चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था।


नए वैरिएंट से अफ्रीका में क्या हाल?
दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले कुछ केस सामने आने के बाद एक दिन के अंदर ही यहां संक्रमण दर 93 फीसदी तक बढ़ गई है। स्थानीय वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में फैल चुका है और इसके ज्यादातर शिकार युवा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed