फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to release 5 mn barrels of crude oil from strategic reserves to cool prices

घट सकते हैं तेल के दाम: क्रूड भंडार से 50 लाख बैरल जारी करेगा भारत, अमेरिका और चीन भी यही कर रहे

Tue, 23 Nov 2021 07:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Nov 2021 07:53 PM IST
सार

यह पहला मौका है जब भारत अपने सुरक्षित व सामरिक तेल भंडार से कच्चा तेल बाजार में जारी करेगा। चूंकि तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक उत्पादन बढ़ाकर दामों में कमी लाने को तैयार नहीं हो रहा है, इसलिए यह तरीका निकाला है। 

विज्ञापन
India to release 5 mn barrels of crude oil from strategic reserves to cool prices
पेट्रोल-डीजल क्रूड ऑयल - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार देश में तेल के दामों को काबू में रखने व उनमें कमी लाने के इरादे से अपने सामरिक भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल (crude oil) जारी करेगी। अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट लाने के लिए अमेरिका, चीन व जापान समेत कई बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश इसी तरह का कदम उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह पहला मौका है जब भारत अपने सुरक्षित व सामरिक तेल भंडार से कच्चा तेल बाजार में जारी करेगा। चूंकि तेल उत्पादक देशों का संगठन 'ओपेक' उत्पादन बढ़ाकर दामों में कमी लाने को तैयार नहीं हो रहा है, इसलिए भारत समेत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों ने यह तरीका निकाला है। 
विज्ञापन


भारत के पूर्वी व पश्चिमी तट पर कच्चे तेल के भूमिगत भंडार हैं। इनमें 53.30 लाख टन या करीब 380 लाख बैरल कच्चा तेल आपात व सामरिक दृष्टि से सुरक्षित रखा गया है। सरकार ने मंगलवार को बताया कि इसमें से करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल बाजार में बेचने के लिए रिफाइनरियों को जारी किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका 500 लाख बैरल जारी करेगा
इसी तरह अमेरिका भी अपने सामरिक पेट्रोलियम भंडार से 500 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करेगा। यह उसकी रोजाना की तेल खपत के बराबर होगा। अमेरिका में रोज 480 लाख बैरल तेल की खपत होती है। 

तेल उत्पादक देश कृत्रिम रूप से बढ़ा रहे कीमतें  
केंद्र सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत की दृढ़ मान्यता है कि तरल हाईड्रोकार्बन्स की कीमतें उचित, जिम्मेदाराना और बाजार ताकतों द्वारा तय की जाना चाहिए। भारत हमेशा से चिंता जताता रहा है कि तेल उत्पादक देशों द्वारा कीमतों को कृत्रिम रूप से तय किया जा रहा है। इसका मांग से कोई संबंध नहीं है। इस कारण तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका दूसरे देशों पर गंभीर असर हो रहा है।  

मेंगलोर रिफाइनरी व हिंदुस्तान पेट्रोलियम को मिलेगा
केंद्र सरकार ने हालांकि यह नहीं बताया कि रिजर्व भंडार में से 50 लाख बैरल कच्चा तेल कब जारी किया जाएगा, लेकिन इस घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अगले सात से 10 दिनों में यह जारी कर दिया जाएगा। यह तेल मेंगलोर रिफाइनरी (MRPL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (HPCL) को जारी किया जाएगा। ये दोनों रिफाइनरियां सामरिक भंडार की पाइप लाइन से जुड़ी हुई हैं। 


अमेरिका ने की थी अपील
अमेरिका ने पिछले सप्ताह विश्व के कुछ सबसे ज्यादा तेल खपत करने वाले देशों, जिनमें भारत, चीन व जापान शामिल हैं, से असामान्य अपील करते हुए आग्रह किया था कि वे अपने क्रूड के भंडार से तेल जारी करें, ताकि विश्व बाजार में कीमतें कम कराने के समन्वित प्रयास किए जा सकें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम अभी 78 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed