फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to not issue E-Visa facility to China UK Canada and few other countries in reciprocal action for travelling know the issues news and updates

फैसला: चीन के नागरिकों को नहीं मिलेगा ई-वीजा, ब्रिटेन-कनाडा समेत इन देशों को भी सुविधा नहीं, जानें क्या है वजह

Thu, 11 Nov 2021 10:27 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 11 Nov 2021 10:27 AM IST
सार

चीन के अंतर्गत आने वाले हॉन्गकॉन्ग और मकाऊ के लोगों को भी ई-वीजा की सुविधा नहीं दी जाएगी, लेकिन चीन से अलग स्वायत्त ताईवान के लोगों के लिए भारत ने यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
India to not issue E-Visa facility to China UK Canada and few other countries in reciprocal action for travelling know the issues news and updates
वीजा

विस्तार

भारत अगले सोमवार से एक बार फिर अपनी  इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) सुविधा शुरू करने वाला है। इसके जरिए दुनियाभर से पर्यटकों को बिना किसी परेशानी के भारत आने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि, भारत ने इस सुविधा को चीन के नागरिकों को नहीं देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं कनाडा-ब्रिटेन समेत कई और देशों को भी यह सुविधा नहीं देने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


कौन-कौन से देशों से छिनी ई-वीजा फैसिलिटी?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने फिलहाल 156 देशों के लिए ई-वीजा सुविधा फिर शुरू करने का फैसला किया है। जिन देशों को यह सुविधा मिलेगी, उनमें अमेरिका, वियतनाम, सिंगापुर, ताईवान के अलावा 152 अन्य देश शामिल होंगे। लेकिन जिन देश के नागरिकों को ई-वीजा नहीं मिलेगा, उनमें चीन, कनाडा, ब्रिटेन, ईरान, मलेशिया, इंडोनेशिया और सऊदी अरब शामिल हैं। चीन के अंतर्गत आने वाले हॉन्गकॉन्ग और मकाऊ के लोगों को भी ई-वीजा की सुविधा नहीं दी जाएगी, लेकिन चीन से अलग स्वायत्त ताईवान के लोगों के लिए भारत ने यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह सीधे तौर पर चीन को भारत के बदलते रुख का संदेश है। दरअसल, चीन लगातार भारत के साथ आक्रामक रवैया अपना रहा है। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीनी सेना घुसपैठ की कोशिशों में जुटी हैं। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी बीजिंग की तरफ से भारत का विरोध जारी है। हाल ही में भारत की तरफ से अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से भी चीन ने दूरी बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-वीजा न जारी करने का भारत का यह फैसला क्यों?
गौरतलब है कि भारत की ई-वीजा सुविधा पहले 171 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध थी। इसमें चीन भी शामिल रहा। लेकिन कोरोनावायरस के बाद से लगे यात्रा प्रतिबंधों के बाद कई देशों ने भारतीय नागरिकों के लिए या तो अपने दरवाजे नहीं खोले हैं या प्रक्रिया को काफी कठिन बना दिया है। ऐसे में भारत ने भी अब जवाबी कार्रवाई के तहत कई देशों को ई-वीजा न जारी करने का कदम उठा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed