फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to mount diplomatic offensive on Pakistan, send MPs to brief countries

Operation Sindoor: दुनिया के सामने पाकिस्तान का पर्दाफाश करेंगे एनडीए सांसद, मित्र देशों को बताएंगे सच्चाई

Fri, 16 May 2025 12:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 May 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
India to mount diplomatic offensive on Pakistan, send MPs to brief countries
पीएम मोदी की तस्वीर में दिखता लड़ाकू विमान और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम। - फोटो : X/@Narendra Modi

ऑपरेशन सिंदूर के पार्ट दो के अंतर्गत एनडीए के सांसद दुनिया के दर्जनों मित्र देशों की यात्रा करेंगे और उन्हें पाकिस्तान की सच्चाई बताएंगे। यह कोशिश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने और उस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के लिए की जाएगी। सांसदों का यह दौरा 22 मई के बाद शुरू होगा और उन सभी मित्र देशों को किया जाएगा जिन्हें भारत पहलगाम हमले के बाद से ही जानकारी देता रहा है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के साथ-साथ मध्य पूर्व के मुस्लिम देश भी शामिल होंगे।  

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान पहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लगातार झूठ बोलता रहा है। वह दुनिया को तथ्यों से अलग जाकर एक नैरेटिव सेट करने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताता रहा है। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा समर्थन नहीं मिला है, लेकिन चीन और तुर्किये जैसे देशों के उसके साथ आ जाने से उसे एक सहारा मिल गया है। भारत पाकिस्तान की इस कोशिश को बेनकाब करना चाहता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bhuj: 'ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया', भुज से राजनाथ ने पड़ोसी को दिखाया आईना
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सिंधु जल समझौते को पहलगाम हमले के बाद रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार अब वह इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए पहल भी करना चाहता है। हालांकि, केंद्र सरकार ने बिल्कुल साफ शब्दों में बता दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। यदि पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो सिंधु नदी जल समझौते को निलंबित ही रखा जाएगा।

इसके बाद भी केंद्र सरकार को आशंका है कि पाकिस्तान सिंधु जल विवाद को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा सकता है। चीन का पाकिस्तान के प्रति उमड़ रहा प्रेम इसमें उसकी मदद भी कर सकता है। हालांकि, सिंधु नदी जल विवाद दोनों देशों के बीच का आंतरिक मामला है, लेकिन इसके बाद भी इस मुद्दे के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठने से पाकिस्तान को नैतिक बल मिल सकता है। पाकिस्तान की इस कोशिश को पलीता लगाने के लिए भी एनडीए सांसद कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed