फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to get S 400 missiles with in time: Russia

रूस ने कहा, भारत को तय समय पर मिलेंगी एस-400 मिसाइलें 

Wed, 09 Jan 2019 09:44 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 09 Jan 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
India to get S 400 missiles with in time: Russia
S-400 defence missile system

रूस ने बुधवार को कहा कि भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणालियां देने में कोई देरी नहीं होगी और इस सौदे के लिए भुगतान के तरीके पर काम किया जा रहा है। रूस के उपविदेशमंत्री सरजेई रयाबकोव ने कहा कि मिसाइल प्रणालियां भारत की वायु रक्षा क्षमताओं में काफी बढ़ोतरी करेंगी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह, सरकार ने लोकसभा को जानकारी दी थी कि उसे अगले वर्ष अक्टूबर से रूस से मिसाइल प्रणालियां मिलनी शुरू हो जाएंगी और अप्रैल 2023 तक आपूर्ति का काम पूरा हो जाएगा। भारत ने पिछले साल अक्टूबर में रूस के साथ 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से मिसाइल प्रणालियां खरीदने का समझौता किया था। अमेरिकी चेतावनी के बावजूद भारत ने यह सौदा किया था।
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने के बीच, सौदे के भुगतान तंत्र को लेकर चिंताएं थीं। रयाबकोव ने पीटीआई भाषा से कहा कि भारत बिना किसी देरी के सहमति के अनुसार समय पर मिसाइलें प्राप्त करेगा। और, आपकी (भारत की) राष्ट्रीय सुरक्षा में बहुत बढोत्तरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed