फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to achieve twenty pc ethanol blending target in two months says Nitin Gadkari news in hindi

Nitin Gadkari: 'भारत अगले दो महीनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करेगा', नितिन गडकरी का दावा

Wed, 15 Jan 2025 06:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

ई20 के उपयोग से ई0 (साफ पेट्रोल) की तुलना में दोपहिया वाहनों में कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 50 प्रतिशत और चार पहिया वाहनों में लगभग 30 फीसदी की कमी आती है।

विज्ञापन
India to achieve twenty pc ethanol blending target in two months says Nitin Gadkari news in hindi
केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारत अगले दो महीनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की प्रथा 2001 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि ई-20 के उपयोग से प्रदुषण कर करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स ने ऐसे वाहनों का निर्माण शुरू कर दिया है जो 100 प्रतिशत बायो-एथेनॉल पर चलते हैं।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, "हम अगले दो महीनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण (ई20) के इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। ई20 के उपयोग से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इस देश में प्रदुषण एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 42 भारतीय शहर शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम 22 लाख करोड़ रुपये का जीवाश्म ईंधन आयात करते हैं, जिससे प्रदूषण भी हो रहा है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने  2023 में में लॉन्च किया था 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल लॉन्च किया था। पहले चरण में 15 शहरों को कवर किया गया है। गन्ने के साथ साथ टूटे हुए चावल और अन्य कृषि उपज से निकाले गए इथेनॉल के उपयोग से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता को विदेशी शिपमेंट पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगा। भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 प्रतिशत आयात पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई20 के उपयोग से ई0 (साफ पेट्रोल) की तुलना में दोपहिया वाहनों में कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 50 प्रतिशत और चार पहिया वाहनों में लगभग 30 फीसदी की कमी आती है। औसत 10 प्रतिशत मिश्रण प्राप्त करने का लक्ष्य नवंबर 2022 की लक्ष्य तिथि से काफी पहले जून 2022 में हासिल किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed