फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Thailand Joint Commission meeting today, S Jaishankar said, world accepting our position

India-Thailand Ties: भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक आज, जयशंकर बोले- हमारी स्थिति स्वीकार रही दुनिया

Wed, 17 Aug 2022 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Aug 2022 09:31 AM IST
सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत अपने हितों के बारे में बहुत ईमानदार रहा है। उन्होंने कहा, जहां तक रूस से कच्चा तेल खरीदने के बात है तो आज दुनिया भारत की स्थिति को स्वीकार कर रही है।

विज्ञापन
India-Thailand Joint Commission meeting today, S Jaishankar said, world accepting our position
एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को थाईलैंड पहुंचे। वह यहां आज होने वाली भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक में भाग लेंगे। दरअसल, दोनों देश  भारत और थाईलैंड राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं।

विज्ञापन


इस बीच बैंकॉक में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत अपने हितों के बारे में बहुत ईमानदार रहा है। उन्होंने कहा, जहां तक रूस से कच्चा तेल खरीदने के बात है तो आज दुनिया भारत की स्थिति को स्वीकार कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा, भारत इस सौदे को लेकर बहुत हद तक रक्षात्मक नहीं  था। हालांकि, इस सौदे ने अन्य देशों को अपने लोगों के प्रति दायित्व का एहसास कराया है। 
विज्ञापन


मेरा काम सर्वोत्तम सौदा सुनिश्चिम करना 
विदेश मंत्री ने कहा, हमारे पास पास 2000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश है, ये वे लोग नहीं हैं जो ऊर्जा की उच्च कीमतें वहन कर सकते हैं। मेरा नैतिक कर्तव्य सर्वोत्तम सौदा सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने कहा, जब आप अपने हितों को बहुत ही ईमानदारी से सबके सामने रखते हैं, तो लोग उसे स्वीकार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर 
बैंकॉक में होने वाली बैठक में भारत और थाइलैंड के बीच कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे पहली एस जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने भारतीय समुदाय से मिलकर थाईलैंड दौरे की शुरुआत की। उनके साथ न्यू इंडिया की उपलब्धियों और आकांक्षाओं को साझा किया और भारत की प्रगति में योगदान के लिए उनका स्वागत भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed