फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India successfully test-fires indigenously developed supersonic interceptor missile

भारत ने किया स्वदेशी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण

Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
India successfully test-fires indigenously developed supersonic interceptor missile

बुधवार को स्वदेश निर्मित सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। ये मिसाइल कम ऊंचाई पर आ रही किसी भी बैसिल्टिक मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखता है। 

विज्ञापन


एक महीने से भी कम समय में ये ऐसी दूसरी मिसाइल का परीक्षण है। ये परीक्षण बहुस्तरीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम का एक हिस्सा है। 

एक संबंधित अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई मानकों पर परखा गया। चांदीपुर में किए गए इस परीक्षण के दौरान इंटरसेप्टर ने प्रक्षेपण परिसर 3 से पृथ्वी मिसाइल से प्रक्षेपित किये गये एक लक्ष्य को भेद दिया। मिसाइल का प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 10 बजकर 10 मिनट पर किया गया।
विज्ञापन


ये इंटरसेप्टर 7.5 मीटर लंबा रॉकेट है जिसका संचालन नौवहन प्रणाली, हाईटेक कंप्यूटर और इलेक्ट्रो-मैनिकल एक्टिवेटर की मदद से होता है। ये मिसाइल रडार आधारित प्रणाली की मदद से शत्रु की बैलिस्टिक मिसाइल की पहचान करता है फिर उसे नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 15 मई 2016 को एएडी  मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था जो कम ऊंचाई के दुश्मन मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखता था। इन सबके अलावा भारत ने इजराइल के साथ एक सौदे को भी मंजूरी दी है जिसमें मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली (एमआर-एसएएम) मिसाइल को बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed