{"_id":"58b693694f1c1b7c0583200f","slug":"india-successfully-test-fires-indigenously-developed-supersonic-interceptor-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारत ने किया स्वदेशी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने किया स्वदेशी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को स्वदेश निर्मित सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। ये मिसाइल कम ऊंचाई पर आ रही किसी भी बैसिल्टिक मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
एक महीने से भी कम समय में ये ऐसी दूसरी मिसाइल का परीक्षण है। ये परीक्षण बहुस्तरीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम का एक हिस्सा है।
एक संबंधित अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई मानकों पर परखा गया। चांदीपुर में किए गए इस परीक्षण के दौरान इंटरसेप्टर ने प्रक्षेपण परिसर 3 से पृथ्वी मिसाइल से प्रक्षेपित किये गये एक लक्ष्य को भेद दिया। मिसाइल का प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 10 बजकर 10 मिनट पर किया गया।
विज्ञापन
ये इंटरसेप्टर 7.5 मीटर लंबा रॉकेट है जिसका संचालन नौवहन प्रणाली, हाईटेक कंप्यूटर और इलेक्ट्रो-मैनिकल एक्टिवेटर की मदद से होता है। ये मिसाइल रडार आधारित प्रणाली की मदद से शत्रु की बैलिस्टिक मिसाइल की पहचान करता है फिर उसे नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
इससे पहले 15 मई 2016 को एएडी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था जो कम ऊंचाई के दुश्मन मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखता था। इन सबके अलावा भारत ने इजराइल के साथ एक सौदे को भी मंजूरी दी है जिसमें मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली (एमआर-एसएएम) मिसाइल को बनाया जाएगा।