{"_id":"5c7565b3bdec223c464397c0","slug":"india-successfully-test-fired-two-missiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों का किया सफल परीक्षण
Tue, 26 Feb 2019 09:43 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर हमले के बाद भारत ने मंगलवार को ओडिशा में स्वदेश में विकसित सतह से हवा में मार करने वाली दो त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। टोही क्षमता से लैस रडार वाली दोनों मिसाइलों को यहां चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच कांप्लेक्स-3 से परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
30 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह अत्याधुनिक मिसाइल एक साथ कई लक्ष्यों को ध्वस्त कर सकती है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ को बधाई दी। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने प्रक्षेपण को ‘पूरी तरह से सफल’ बताते हुए कहा कि परीक्षण के दौरान मिशन ने अपने उद्देश्यों को पूरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलग-अलग ऊंचाइयों और स्थितियों से दो मिसाइलों का परीक्षण किया गया। एक बयान में कहा गया, ‘रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम्स, टेलीमेट्री और अन्य स्टेशनों ने मिसाइलों पर नजर रखी। पूरी उड़ान के दौरान उन पर निगरानी रखी गई। मिशन के सभी उद्देश्यों को हासिल किया गया।' सरकार ने इस परियोजना को जुलाई 2014 में मंजूरी दी थी।
विज्ञापन