{"_id":"5f90f318577ff03146731271","slug":"india-successfully-final-trial-drdo-developed-nag-anti-tank-guided-missile-with-a-warhead-pokhran","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने किया घातक 'नाग' एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने किया घातक 'नाग' एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
Thu, 22 Oct 2020 08:19 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Nag anti-tank guided missile
- फोटो : ANI
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के दौरान मिसाइल परीक्षण में भारत एक और कदम आगे बढ़ गया है। भारत ने गुरुवार को वारहेड के साथ 'नाग' एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के अंतिम चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण सुबह 6:45 बजे राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया। नाग मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
विज्ञापन
नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल डीआरडीओ की स्वदेशी वारहेड की सूची में शामिल हो गई है। पिछले डेढ़ महीने में, डीआरडीओ ने कम से कम 12 मिसाइल परीक्षण या सिस्टम परीक्षण किया है, जो मिसाइलों की मदद से लड़ाकू आवश्यकताओं को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
India today successfully carried out the final trial of the DRDO-developed Nag anti-tank guided missile with a warhead. The test was carried out at 6:45 am at the Pokhran field firing ranges in Rajasthan.
— ANI (@ANI) October 22, 2020
सीमा पार जारी तनाव के बीच इन मिसाइलों का परीक्षण खासा अहम माना जा रहा है। हाल ही में, डीआरडीओ प्रमुख ने कहा कि संस्थान सेना के लिए स्वदेशी मिसाइलों को तैयार में जुटा हुआ है, ताकि मिसाइल क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
रक्षा अनुसंधान और विकास में स्टार्ट-अप और माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज सहित भारतीय उद्योग की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2020 का एक नया संस्करण जारी किया था।