फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India slips 21 slots on WEF Gender Gap Index, behind Bangladesh and China 

महिला-पुरुष समानता सूचकांक में चीन, बांग्लादेश से पिछड़ा भारत

Fri, 03 Nov 2017 12:13 AM IST
एजेंसी, जिनेवा/नई दिल्ली
एजेंसी, जिनेवा/नई दिल्ली Updated Fri, 03 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
India slips 21 slots on WEF Gender Gap Index, behind Bangladesh and China 

अर्थव्यवस्था और कम वेतन में महिलाओं की भागीदारी के मामले में विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट में भारत अपने पड़ोसी देशों चीन और बांग्लादेश से भी पीछे है। दरअसल विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बृहस्पतिवार को प्रकाशित रिपोर्ट में महिला-पुरुष समानता सूचकांक में भारत 21 पायदान फिसलकर 108वें स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ की स्त्री-पुरुष असमानता रिपोर्ट-2017 के अनुसार, भारत ने 67 फीसदी महिला-पुरुष असमानता को कम किया है। यह उसके कई समकक्ष देशों से कम है। इस सूची में बांग्लादेश 47वें और चीन 100वें स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर इस स्थिति कत्तई अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पहली बार ऐसा हुआ है जब डब्ल्यूईएफ की रिपोर्ट में स्त्री-पुरुष असमानता बढ़ी है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्यस्थल तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे चार मानकों के आधार पर महिलाओं-पुरुषों में समानता का आकलन करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दशकों की धीमी प्रगति के बाद वर्ष 2017 में महिला-पुरुष असमानता को दूर करने के प्रयास ठहर से गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 68 प्रतिशत महिला पुरुष असमानता समाप्त हुई है। वर्ष 2016 में यह आंकड़ा 68.3 प्रतिशत का था। वर्ष 2006 के बाद से यह पहला मौका है जबकि अंतर बढ़ा है। डब्ल्यूईएफ ने सबसे पहले 2006 में इस तरह की सूची प्रकाशित की थी। उस समय के हिसाब से भी भारत 10 स्थान पीछे है। 

भारत में 66 फीसदी महिलाएं करती हैं अवैतनिक कार्य 

India slips 21 slots on WEF Gender Gap Index, behind Bangladesh and China 

दुनिया में प्रतिदिन पुरुषों के मुकाबले अवैतनिक काम करने वाली महिलाओं की संख्या कहीं ज्यादा है। भारत के संबंध में डब्ल्यूईएफ की रिपोर्ट देखें तो औसतन 66 फीसदी महिलाएं अवैतनिक कार्य करती हैं जबकि इसकी तुलना में मात्र 12 फीसदी पुरुषों का कार्य अवैतनिक है।

वहीं चीन में 44 फीसदी, ब्रिटेन में 56.7 फीसदी और अमेरिका में 50 फीसदी महिलाएं अवैतनिक कार्य करती है जबकि वहां पुरुषों के अवैतनिक कार्य करने का प्रतिशत क्रमश: 19 फीसदी, 32 फीसदी और 31.5 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं की सालाना आय का वैश्विक औसत 12 हजार डॉलर है जबकि पुरुषों के लिए यह काफी ज्यादा 21 हजार डॉलर है। 

क्या हैं अवैतनिक कार्य 
अवैतनिक कार्य का मापन नियमित रोजगार, खरीदारी, परिवार के सदस्यों की देखभाल, गैर-घर के सदस्यों के लिए देखभाल, परिवार की गतिविधियों से संबंधित यात्रा और 15-64 वर्ष की आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए अन्य अवैतनिक गतिविधियों पर प्रति दिन खर्च किए गए औसत मिनट का से करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed