फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india slammed back on shameful statement of Pak PM

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

Tue, 23 Oct 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
india slammed back on shameful statement of Pak PM

भारत ने कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान को ‘बेहद खेदजनक’ बताया और कहा कि दूसरे देश के आंतरिक मामलों में बयानबाजी करने की बजाए इस्लामाबाद को अपनी सरजमीं पर सक्रिय आंतकवादी ठिकानों को ध्वस्त करना चाहिए। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इमरान के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आतंक तथा हिंसा को समर्थन देकर बातचीत पर पाकिस्तान का धोखेबाजी भरा रुख पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है।
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा को लेकर इमरान ने किया ट्वीट

कश्मीर में हिंसा पर खान ने सोमवार को कहा कि वक्त आ गया है कि भारत को यह समझना चाहिए कि उसे कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और कश्मीर की जनता की इच्छा के अनुरूप बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

खान ने ट्वीट किया, 'भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा.....बेगुनाह कश्मीरियों की हत्या के नए चक्र की कड़ी निंदा करता हूं। भारत के लिए समय आ गया है कि वह कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप बातचीत से सुलझाए।’ 

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के नेतृत्व को अपने मुल्क के घरेलू मसलों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को भारत और उसके पड़ोसी देशों के खिलाफ आतंकियों और आतंकी गतिविधियों को महिमामंडित करने से बाज आना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed