फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Singapore can set global benchmarks in arbitration: Meghwal

Singapore: 'विवाद समाधान में वैश्विक मानक स्थापित कर सकते हैं भारत और सिंगापुर', अर्जुन राम मेघवाल का बयान

Wed, 27 Aug 2025 01:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

Singapore: कानून राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि भारत और सिंगापुर मिलकर निष्पक्ष और पारदर्शी विवाद समाधान में वैश्विक मानक बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में मध्यस्थता कानूनों में सुधार और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र की स्थापना इस दिशा में बड़ा कदम है।

विज्ञापन
India, Singapore can set global benchmarks in arbitration: Meghwal
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : एक्स/अर्जुन राम मेघवाल

विस्तार

भारत और सिंगापुर निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी विवाद समाधान में वैश्विक मानक स्थापित कर सकते हैं। यह बात कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कही।
विज्ञापन


भारतीय मध्यस्थता परिषद (आईसीए) की एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा, भारत के मध्यस्थता कानूनों में महत्वपूर्ण सुधार और भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र की स्थापना एक विश्व स्तरीय समाधान प्रणाली बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। संगोष्ठी का विषय 'भारत-सिंगापुर गलियारे में वैकल्पिक विवाद समाधान (ए़डीआर) के माध्यम से बाजारों को जोड़ना और विवादों को सुलझाना' रखा गया था। इसमें करीब 150 प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'H1-B वीजा कार्यक्रम एक घोटाला, अमेरिकियों का रोजगार छीन रहे विदेशी कामगार..', फ्लोरिडा के गवर्नर का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इन पहलों के चलते भारत में मध्यस्थता की प्रक्रिया अब पहले से तेज, अधिक प्रभावी और अधिक भरोसेमंद हो गई है। उन्होंने आगे कहा, भारत और सिंगापुर दो मजबूत लोकतांत्रिक और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों मिलकर निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी विवाद समाधान में वैश्विक मानक बना सकते हैं। इससे हमारे साझा प्रतिबद्धता को स्थिरता और सतत विकास को और बल मिलेगा। मेघवाल तीन दिवसीय सिंगापुर पर हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रगति अनुबंधों को लागू करने की प्रक्रिया को मजबूत बनाएगी और सभी निवेशकों के बीच विश्वास को बढ़ावा देगी। 


आईसीए ने कहा कि यह संगोष्ठी भारत-सिंगापुर के कानूनी और आर्थिक सहयोग को और गहरा करने का एक उपयुक्त और रणनीतिक अवसर है। दोनों देशों के बीच वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) के क्षेत्र में सहयोग न केवल परस्पर लाभकारी है, बल्कि यह वैश्विक कानूनी और आर्थिक चर्चाओं में एशिया की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए भी बेहद अहम है। 

ये भी पढ़ें: स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में तैनात किए आठ डमी सैटेलाइट, हिंद महासागर में उतरा विशाल रॉकेट स्टारशिप

मंत्री मेघवाल बुधवार को एक उच्च स्तरीय कानूनी विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंचे, जिसमें आईसीए के अध्यक्ष एन. जी. खैतान और आईसीए के महानिदेशक अरुण चावला भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed