फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India signs 14 agreements with UAE, strategic oil reserves to be built

आपातकाल में भी भारत को नहीं होगी तेल की कमी, यूएई के साथ विशेष करार

Wed, 25 Jan 2017 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
India signs 14 agreements with UAE, strategic oil reserves to be built

इस बार गणतंत्र दिवस मौके पर यूएई के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए हैं। भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए 14 करार किए गए हैं। उनमें सबसे महत्वपूर्ण करार खाड़ी देश से मिलने वाले कच्चे तेल को लेकर हुआ है। भारत और खाड़ी देश के बीच व्यापक सामरिक साझेदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। 

विज्ञापन


भारत ने 2014 में कच्चे तेल को लेकर अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी से बात शुरू की थी। इस डील के तहत आपातकाल स्थिति के दौरान भारत यूएई के कच्चे तेल पर पहला अधिकार रखेगा। मांग किए जाने पर संबंधित कंपनी भारत को तेल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी और यूएई के युवराज नाहयान के बीच मुलाकात के बाद डील पर तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूएई की कंपनी के प्रतिनिधी ने हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारी ऊर्जा साझेदारी हमारे बीच पुल'

India signs 14 agreements with UAE, strategic oil reserves to be built
भारत की ऊर्जा सुरक्षा में यूएई का महत्वपूर्ण योगदान है और 2015-16 में यूएई इन जरूरतों के मुताबिक कच्चे तेल की सप्लाई करने वाला पांचवां सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी ऊर्जी साझेदारी हमारे बीच एक महत्वपूर्ण पुल का काम करती है। यह हमारी ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देती है। दोनों देशों ने कुछ विशेष प्रस्तावों के जरिए ऊर्जा संधि को और प्रगाढ़ बनाने के लिए मश्विरा किया है। लंबी अवधि के लिए तेल आपूर्ति के करार और ऊर्जा के क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम की स्थापना से फायदा होगा।'' 

यूएई के युवराज नाहयान ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में यूएई के निवेश का स्वागत किया है। इस संबंध में काम किया गया है। हम विनिर्माण और सेवा के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

आतंकवाद के खिलाफ यूएई भारत के साथ

India signs 14 agreements with UAE, strategic oil reserves to be built

यूएई के युवराज ने कहा, "हम संयुक्त रूप से हमारी पहल भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी और स्मार्ट शहरीकरण के निर्माण के उद्देश्य से प्रचुर मात्रा में अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। हम यह भी प्रोत्साहित करते हैं कि दोनों देशों के व्यापार और उद्योग की सुविधा गुणवत्ता और क्वांटम द्विपक्षीय व्यापार उन्नत हो सके। 

पीएम मोदी ने कहा कि यूएई से प्रगाढ़ होते संबंध हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ भी काम करेंगे।

युवराज नाहयान ने यूएई में मदिर के लिए जमीन दी थी। उनके इस कदम का पीएम मोदी ने शुक्रिया अदा किया। यूएई में करीब 26 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed