{"_id":"573f211a4f1c1b9857ac7db7","slug":"india-send-two-ship-to-srilanka-for-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने राहत सामग्री के दो पोत श्रीलंका भेजे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत ने राहत सामग्री के दो पोत श्रीलंका भेजे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
सामग्री के दो पोत श्रीलंका भेजे
- फोटो : Indian navy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने शुक्रवार को उष्ण कटिबंधीय चक्रवात रोनू से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री के साथ नौसेना के दो पोत भेजे। नौसेना ने कहा कि कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान से उसके दो पोत, गश्ती पोत आईएनएस सुनयना और टोही पोत आईएनएस सतलुज कोलंबो तट भेजे जा रहे हैं ।
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आईएनएस सतलुज ने राहत सामग्री के साथ कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान से कोलंबो बंदरगाह के लिए अपनी यात्रा पहले ही शुरू कर दी है। आईएनएस सुनयना जल्द ही कोच्चि तट से श्रीलंका के लिए रवाना होगा।’ चक्रवात ने श्रीलंका तट पर भारी तबाही मचाई है।
केगाले क्षेत्र में बाढ़ एवं भूस्खलन की वजह से 43 लोगों की मौत हो गई है और 133 लोग लापता हैं। देश के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इस चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है क्योंकि यह श्रीलंका से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ता हुआ बांग्लादेश एवं म्यांमार की तरफ जाएगा ।