{"_id":"64fea3d5aeaf18cf9b0dcba7","slug":"india-saudi-arabia-relations-mohammed-bin-salman-rashtrapati-bhavan-pm-narendra-modi-news-and-updates-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Saudi Arabia: सऊदी क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक, इन पहल के लिए दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Saudi Arabia: सऊदी क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक, इन पहल के लिए दी बधाई
Mon, 11 Sep 2023 01:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:23 PM IST
सार
जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर है।
विज्ञापन
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत।
- फोटो : Rashtrapati Bhavan
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान का आधिकारिक भारत दौरा आज शुरू हुआ। वे सोमवार सुबह ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान क्राउन प्रिंस को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस दौरान मोहम्मद बिन-सलमान के स्वागत के लिए मौजूद रहीं।
राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल पीएम के साथ दिखे। बैठक के बाद हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
बैठक के बाद क्या बोले क्राउन प्रिंस सलमान-पीएम मोदी?
द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रिंस सलमान ने कहा, "मैं आपको जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रबंधन और मध्य पूर्व, भारत और यूरोप को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे सहित हासिल की गई पहलों के लिए बधाई देता हूं, जिसके लिए आवश्यक है कि हम इसे वास्तविकता में बनाने के लिए लगन से काम करें।"
विज्ञापन
वहीं, पीएम मोदी ने इस बैठक के बाद कहा, "आज की बैठक से हमारे संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। कल हमने भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की है। इससे न केवल दोनों देश आपस में जुड़ेंगे बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, ऊर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत के लिए सउदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। विश्व की दो बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। अपनी बातचीत में, हमने अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की पहचान की है।"
जी20 के बाद भारत में ही रुके सऊदी क्राउन प्रिंस
गौरतलब है कि शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आए विभिन्न देशों के शासनाध्यक्ष रविवार को स्वदेश वापस लौट गए। हालांकि सम्मेलन में शिरकत करने आए क्राउन प्रिंस का राजकीय दौरा इस द्विपक्षीय वार्ता के लिए सोमवार तक जारी रहेगा। बतौर मेजबान भारत ने सऊदी अरब को विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था।
सामरिक सौदा, कूटनीतिक बढ़त और निवेश पर है भारत की नजर
सऊदी अरब हथियारों और सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर है। हाल ही में उसकी दिलचस्पी चीन के प्रति बढ़ी थी। सऊदी इस मामले में चीन और अमेरिका से अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। भारत की योजना इस स्थिति का लाभ उठाने की है। इसके अलावा भारत की निगाहें निवेश पर भी हैं। हाल के समय में दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हुए हैं। दोनों देशों के सेना प्रमुखों ने एक दूसरे देश का दौरा किया है। चूंकि सऊदी में भारत के करीब 15 लाख लोग रह रहे हैं, ऐसे में दोनों देशों के बीच विशेष संबंध बना है।

#WATCH | Crown Prince and Prime Minister of the Kingdom of Saudi Arabia Prince Mohammed bin Salman bin Abdulaziz Al Saud attends a ceremonial reception at Rashtrapati Bhavan.
He also met President Droupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi and other ministers during the… pic.twitter.com/HWET5vsmB1 — ANI (@ANI) September 11, 2023