{"_id":"5f7f5fd78ebc3e9c055bc484","slug":"india-said-pakistan-should-solve-basic-issue-of-kulbhushan-jadhav-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान मूल मुद्दे को हल करे : भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान मूल मुद्दे को हल करे : भारत
Fri, 09 Oct 2020 12:22 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव
- फोटो : फाइल फोटो
भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह कुलभूषण जाधव मामले में मूल मुद्दों को हल करने में नाकाम रहा है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का हवाला देते हुए पाकिस्तान पर कुलभूषण तक बेरोकटोक, बिना शर्त और निर्बाध राजनयिक पहुंच देने का दबाव बनाया। पाकिस्तान की एक अदालत में कुलभूषण की मौत की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के 2019 के आदेश के तहत भारत कुलभूषण तक बिना शर्त राजनयिक पहुंच देने और जाधव का केस लड़ने के लिए भारतीय वकील को नियुक्त करने का दबाव बनाता रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन