फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's Weather forecast and multi phase warnings for five day releases by IMD

दक्षिण पश्चिम मानसून ने ओडिशा और महाराष्ट्र में दी दस्तक, कई हिस्सों में हुई बारिश

Thu, 11 Jun 2020 05:46 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर-मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर-मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Jun 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
India's Weather forecast and multi phase warnings for five day releases by IMD
मानसून की दस्तक - फोटो : PTI

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार को ओडिशा पहुंच गया जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मानसून आने से मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम सहित कई जिलों में दिन में बारिश हुई। किसानों के चेहरों पर बारिश देख कर खुशी आ गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। मानसून अब तक राज्य के कई दक्षिणी जिलों में छा गया है।बिस्वास ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से काफी हद तक मदद मिल रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अधिकारी ने कहा कि अब दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे ओडिशा को एक सप्ताह में कवर कर सकता है। मौसम विभाग के केंद्र ने कहा है कि ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में कम दबाव के प्रभाव से मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की शुरुआत चार महीने लंबे बरसात के मौसम की शुरुआत होती है। पिछले 24 घंटे से ओडिशा के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हो रही थी। विशेषकर दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में, जिनमें गंजाम, कोरापुट, गजपति, रायगढ़ा, कंधमाल, खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और बालासोर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ओडिशा सहित मध्य भारत में सामान्य मानसून अपेक्षित है।

अगले पांच दिन का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग ने देशभर के लिए अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहने के आसार हैं। कहीं मौसम साफ़ रहेगा तो कहीं भीषण गर्मी और धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिण भारत में मॉनसून पहुंचने की वजह से बारिश जारी रहेगी।
 

मानसून ने महाराष्ट्र में दी दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी और राज्य के कुछ तटवर्ती हिस्सों में बारिश हुई। विभाग ने यहां अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे से बारिश हुई है जो कि महाराष्ट्र के दक्षिणी छोर पर स्थित है। साथ ही अंबोली, वेंगुरला और अन्य पड़ोसी इलाके में भी बारिश हुई है। पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हुई है।

वहीं, पिछले सप्ताह बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना वायरस संक्रमण के अलावा मानसून से संबंधित बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताते हुए परामर्श जारी किया था।

बीएमसी ने नागरिकों से कहा था कि यदि उन्हें ठंड लगने, जोड़ों में दर्द, चकत्ते, खांसी, सांस फूलने, दस्त, उल्टी और गले में खराश जैसे लक्षणों के साथ बुखार हो तो वे आसपास के क्लीनिक जाएं या सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को सूचित करें। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की कि वे मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए अपने आवासीय भवनों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed