फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's strong preparation for second hearing on jadhav case in ICJ

जाधव केसः आईसीजे में दूसरी सुनवाई को लेकर भारत ने शुरू की दमदार तैयारी

Tue, 23 May 2017 08:45 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 May 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
India's strong preparation for second hearing on jadhav case in ICJ

कुलभूषण जाधव मामले की इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) पहली सुनवाई में पाकिस्तान को कूटनीतिक पटखनी दे चुका भारत अब दूसरी सुनवाई में भी उसे चारो खाने चित करने की तैयारी में है। दूसरी सुनवाई में पाक को घेरने के लिए भारत जाधव को राजनयिक पहुंच न देने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल आईसीजे के आदेश के बावजूद पाकिस्तान ने भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं दी है। इसके अलावा पाकिस्तान ने जाधव के मुकदमे से जुड़े कानूनी पहलुओं की भी जानकारी भारत को नहीं दी है।
विज्ञापन


ऐसे में दूसरी सुनवाई को लेकर भारत के पास बहुत सुनहरा मौका है कि वह पाक के इस रवैये को जोरशोर से उठाए। पड़ोसी देश द्वारा आईसीजे के आदेशों की अवहेलना की बात भी अंतरराष्ट्रीय अदालत के समक्ष भारतीय पक्ष को मजबूती देगी। पाकिस्तान की ओर से आईसीजे के अंतिम फैसले से पहले जाधव को फांसी न दिए जाने केसंकेत को कूटनीतिक विशेषज्ञ उस पर पड़ रहे दबाव के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाधव मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आईसीजे के फैसले के बावजूद पाकिस्तान ने जिस प्रकार भारत को राजनयिक पहुंच नहीं दी है, उससे अंतर्राष्ट्रीय अदालत में उसकी स्थिति और कमजोर होगी।

आईसीजे पहले ही इस मामले को वियना समझौता के दायरे में आने वाला मामला मान चुका है। ऐसे में दूसरी सुनवाई के दौरान भारत आईसीजे केसमक्ष उसके ही आदेश की अवहेलना का मामला उठाएगा। उक्त अधिकारी के मुताबिक चूंकि जाधव मामले में 14 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से आदेश पारित किए थे। ऐसे में पाकिस्तान के समक्ष अगर-मगर की गुंजाइश कम ही है।  

ईरान साबित हो सकता है तुरुप का पत्ता

India's strong preparation for second hearing on jadhav case in ICJ

इस मामले में पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के लिए भारत ईरान के साथ भी लगातार कूटनीतिक संपर्क में है। भारत का आरोप है कि जाधव का ईरान में अपहरण किया गया था।

ऐसे में भारत की कोशिश ईरान के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाने की है। ईरान पहले भी पाकिस्तान से जाधव से पूछताछ की इजाजत मांग चुका है। भारत चाहता है कि इस मसले पर ईरान पाकिस्तान से दोबारा बातचीत करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed