Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India’s first LED-dome planetarium opens in Mysuru: Inaugurated by Prime Minister Modi what makes it special.

मैसूर में खुला भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत

Fri, 13 Nov 2026 04:19 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 04:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल 'कॉसमॉस-मैसूरु' का उद्घाटन किया। इसमें 4.2 करोड़ एलईडी और 6,150 पैनल लगे हैं। यहां खगोल विज्ञान से जुड़े शो कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में दिखाए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत?

विज्ञापन
India’s first LED-dome planetarium opens in Mysuru: Inaugurated by Prime Minister Modi what makes it special.
भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को मैसूर में 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया।  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) द्वारा निर्मित, 'कॉसमॉस-मैसूरु' भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल है। खगोल विज्ञान शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में परिकल्पित यह तारामंडल, चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मैसूरु विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है। तारामंडल के 'स्काई थियेटर' में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने लद्दाख के हानले में तैनात 'एस्ट्रो-एम्बेसडर्स' (खगोल-दूतों) के साथ वर्चुअल बातचीत की।
विज्ञापन


क्या है इसकी खासियत?
  • इस अत्याधुनिक सुविधा में 15 मीटर का झुका हुआ डोम है, जिसमें लगभग 6,150 पैनल लगे हैं और इनमें कुल 4.2 करोड़ एलईडी हैं।
  • पारंपरिक तारामंडलों के विपरीत, जहां एक साधारण डोम पर तस्वीरें दिखाने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाता है।
  • यहां लगे एलईडी पैनलों को रियल-टाइम में नियंत्रित किया जा सकता है। शानदार विज़ुअल अनुभव मिलता है।
  • खगोल विज्ञान की शिक्षा के लिए नई संभावनाएं खुलती हैं। 'स्काई थियेटर' में पेशेवर रूप से तैयार किए गए खगोल विज्ञान कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • यहां एक ऐसी फिल्म भी दिखाई जाएगी जो मैसूरु के इतिहास और खगोल विज्ञान के बीच के संबंध को दर्शाती है। ये शो कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कॉसमॉस तारामंडल को लेकर क्या कहा? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'कुछ महीने पहले ही, मैं 'विवेक स्मारक' के उद्घाटन के अवसर पर आप लोगों के बीच था, और आज हम यहां 'कॉसमॉस तारामंडल' को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। ये दोनों ही अवसर भारत की संस्कृति और मूल्यों के बारे में एक गहरा संदेश देते हैं। 'विवेक स्मारक' हमें अपने भीतर झांकने और आध्यात्मिक ज्ञान खोजने की प्रेरणा देता है, जबकि 'कॉसमॉस तारामंडल' हमारा ध्यान आकाश की ओर ले जाता है, और हमें इस विशाल ब्रह्मांड को जानने और इसके रहस्यों को सुलझाने के लिए प्रेरित करता है। यह इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि भारत में आध्यात्मिकता और विज्ञान की परंपराएं हमेशा एक साथ आगे बढ़ी हैं।

शिवकुमार ने पीएम से क्या कहा? 
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार कहते हैं, 'प्रधानमंत्री यहां 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' को छात्रों, शोधकर्ताओं और कर्नाटक की जनता को समर्पित करने आए हैं। आप यहां हमारी मदद करने आए हैं। आपने अभी कावेरी नदी पर बना बांध देखा। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट फैसला दिया है कि कर्नाटक में मेकेदातु  परियोजना का निर्माण होना चाहिए, और इसे कोई नहीं रोक सकता। हम चाहते हैं कि आप कानूनी रूप से हमारी मदद करें। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार वन संबंधी मंजूरियों  को अंतिम मंजूरी दे दे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैलेंसिंग रिजर्वोयर (संतुलन जलाशय) है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि आपका प्रशासन हमारी मदद करेगा। आइए, हम सब मिलकर काम करें।


प्रधानमंत्री ने क्या कहा? 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज का दिन कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति देने वाला है। आज यहां कनेक्टिविटी और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। मेट्रो और रेल से जुड़ी परियोजनाओं से लेकर एनर्जी सिक्योरिटी के काम तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देने वाली हैं। किसी भी देश की विकास यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बेहतर कनेक्टिविटी तरक्की, रोजगार और उद्योग की नई संभावनाएं बढ़ाती है और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं।'

एनर्जी सिक्योरिटी पर क्या बोले? 
पीएम ने कहा, 'एनर्जी सिक्योरिटी का एक जरूरी पहलू बिजली बनाना है। आज, भारत सोलर पावर से लेकर दूसरे उभरते एनर्जी सॉल्यूशन तक, नई टेक्नोलॉजी में लीडरशिप हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी अब 300 मेगावाट को पार कर गई है। केंद्र सरकार की योजनाओं की वजह से, नागरिक अब सिर्फ बिजली के उपभोक्ता ही नहीं बल्कि उत्पादक भी बन रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े। उसकी क्रय क्षमता मजबूत हो और वो अपने परिवार के सपने पूरे करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बने। कर्नाटक में हो रहा यह आयोजन भी इसी विकास यात्रा को नई गति देने वाला है। आप सभी को नए प्रोजेक्ट्स की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed