फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's democracy best in world; don't get dejected by parliamentary disruptions: Rijiju

Kiren Rijiju: 'भारत का लोकतंत्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ; संसदीय हंगामे से निराश न हों', केंद्रीय मंत्री का बयान

Thu, 09 Oct 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Oct 2025 10:12 PM IST
सार

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है और संसद में विपक्ष का हंगामा जीवंत लोकतंत्र का संकेत है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही का रुकना विपक्ष को जगह देने का तरीका है और इससे निराश होने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
India's democracy best in world; don't get dejected by parliamentary disruptions: Rijiju
किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि भारत का संसदीय लोकतंत्र दुनिया में सबसे अच्छा है और लोगों को संसद की कार्यवाही में होने वाले हंगामों या बाधाओं से निराश नहीं होना चाहिए। रिजिजू पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि वह संसद में विपक्ष की ओर से जरूरी मुद्दों पर किए गए हंगामे का स्वागत करते हैं, क्योंकि यह जीवंत लोकतंत्र का संकेत है। उन्होंने कहा, अगर संसद में उठाया गया मुद्दा जरूरी है तो मैं विपक्षी दलों के हंगामे का स्वागत करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि संसद की कार्यवाही का स्थगित होना भी विपक्ष को स्थान देने का एक तरीका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार के बड़े फैसले: महिलाओं को हर महीने एक दिन पीरियड लीव; श्रम कल्याण निधि संशोधन बिल को भी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद एक ऐसा मंच है, जहां अलग-अलग विचारधाराओं वाले लोग जनता की आवाज उठाने के लिए एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा, वे संसद में अपने विचार रखते हैं और जिन विचारधाराओं का वे प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें सामने रखते हैं। इतनी विविध पृष्ठभूमि के लोग जब संसद में आते हैं, तो थोड़ी बहुत हलचल तो होगी ही। 

'विपक्ष के विरोध का करते हैं सम्मान'
उन्होंने बताया कि हंगामे के बावजूद मानसून सत्र के दौरान संसद ने कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए, जिनमें ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने वाला कानून भी शामिल है। लेकिन जब विपक्ष विरोध करता है, तो हम उसका सम्मान करते हैं और उन्हें स्थान देते हैं। ऐसे में संसद स्थगित भी हो जाती है। 

'संसद में हंगामे से निराश न हो जनता'
रिजिजू ने लोगों से अपील की कि संसद में होने वाले हंगामों या इस तरह की रिपोर्ट से निराश न हों, जिनमें कहा जाता है कि संसद काम नहीं कर रही। उन्होंने कहा, हमारी प्रणाली (सिस्टम) से कभी निराश न हों। परिणामों से आप कभी-कभी निराश हो सकते हैं, लेकिन यह दुनिया में सबसे अच्छा सिस्टम है।

ये भी पढ़ें: पति ने बीमार पत्नी का गला दबाकर मार डाला, फिर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान


'लोकतंत्र में विरोध होगा, हंगामा भी होगा'
विपक्ष पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा कि जो लोग सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का आरोप लगाते हैं, वही लोग दिनभर कई मुद्दों पर बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति पूरे दिन बोलता रहता है, वही शिकायत करता है कि उसे बोलने की आजादी नहीं है। यह एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। मैं किसी को भी अपनी बात कहने से नहीं रोक सकता। यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। विरोध होगा, हंगामा भी होगा। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए रिजिजू ने कहा कि कुछ लोगों को संविधान की छोटी किताबें साथ लेकर चलने की आदत है और उन्होंने उनसे अपील की कि वे उस किताब को पढ़ें। उन्होंने कहा, आपने सुना होगा- 'संविधान बचाओ'। कुछ लोग संविधान की छोटी-छोटी किताबें भी साथ लेकर चलते हैं। मेरी उनसे अपील है कि कृपया उस संविधान को पढ़ें।  रिजिजू ने कहा कि दुनिया के कुछ हिस्सों में जो तरह-तरह के विरोध प्रदर्शन होते हैं, वे भारत में नहीं हो सकते।

'संविधान में भविष्य की चुनौतियों का समाधान'
उन्होंने कहा, आपने दुनियाभर में होने वाले विरोध प्रदर्शनों के बारे में सुना होगा। इस तरह की चीजें भारत में नहीं हो सकतीं। भारत का संविधान इतनी समझदारी से बनाया गया है कि भविष्य में आने वाली सभी चुनौतियों का समाधान उसमें मौजूद है। उन्होंने कहा, हमारा संविधान दुनिया में सबसे अच्छा है और हम पूरी तरह संविधान की भावना के अनुसार काम कर रहे हैं। जो लोग संविधान में विश्वास नहीं रखते, वही लोग इसे बचाने का दावा करते फिरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed