फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Husband strangles ailing wife, jumps to death from hospital

Kerala: पति ने बीमार पत्नी का गला दबाकर मार डाला, फिर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Thu, 09 Oct 2025 09:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Oct 2025 09:35 PM IST
सार

Kerala: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बीमार पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद भी अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस को संदेह है कि आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
Kerala Husband strangles ailing wife, jumps to death from hospital
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बीमार पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर अस्पताल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जयंती (63 वर्षीय) और उनके पति बसुरन (73 वर्षीय) के रूप में हुई है। दोनों कराकुलम इलाके के रहने वाले थे। अधिकारियों के मुताबिक, जयंती किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं और उनका एक अक्तूबर से  अक्तूबर में पट्टम स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्हें डायलिसिस के लिए भर्ती किया गया था। संदेह है कि बसुरन ने रात एक बजे से साढ़े चार बजे के बीच पत्नी का गला उस केबल से दबाया, जो एडजस्टेबल बेड चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार के बड़े फैसले: महिलाओं को हर महीने एक दिन पीरियड लीव; श्रम कल्याण निधि संशोधन बिल को भी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पत्नी की हत्या के कुछ ही समय बाद बसुरन ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल के कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आर्थिक तंगी इस घटना की एक बड़ी वजह हो सकती है। बताया जा रहा है कि जयंती के लगातार डायलिसिस और सर्जरी के खर्च को लेकर काफी दंपती परेशान थे। जयंती और बसुरन  के पीछे दो बच्चे हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed