{"_id":"5f1a4d11c619f865da3faa4e","slug":"india-s-daily-coronavirus-cases-are-now-second-to-the-united-states-of-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के रोजाना आने वाले मामलों में केवल अमेरिका से पीछे है भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 के रोजाना आने वाले मामलों में केवल अमेरिका से पीछे है भारत
Fri, 24 Jul 2020 08:23 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
भारत में रोजाना आने वाले कोरोना वायरस के मामले ने अब ब्राजील को भी पीछे कर दिया है और अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां कोविड-19 के एक दिन में इतने मामले आ रहे हैं। 16 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक भारत में कोरोना वायरस के 2,69,969 नए मामले आए जबकि इसी अवधि में ब्राजील में कोविड-19 के 2,60,962 मामले सामने आए। यह पहली बार है जब एक सप्ताह में भारत में ब्राजील से अधिक केस आए।
विज्ञापन
इसके अलावा अमेरिका अभी पहले नंबर पर है, जहां कोरोना के रिकॉर्ड मामले रोजाना दर्ज हो रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में 4,78,899 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ब्राजील में भारत से दस लाख ज्यादा मामले हैं, ब्राजील में कोरोना के कुल मामले 2,231,871 और भारत में कोविड-19 के मामले 1,238,374 हो गए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना के इतने मामले दो कारणों की वजह से हुए हैं। पहला, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेएट्स और पेंसिल्वेनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखे गए।
विज्ञापन
कोरोना का दूसरा प्रकोप कैलीफोर्निया, टेक्सास और फ्लाोरिडा जैसे राज्यों में देखने को मिला, जिसके बाद अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बाहर आए। ब्राजील में पहला मामला 25 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था और इसके बाद ब्राजील के उत्तर और पूर्वी उत्तर इलाकों में मामले बढ़ने लगे।
ब्राजील में कोरोना के मामले दोगुना होने की अवधि दस दिन के साथ मई के अंत तक यहां कोरोना के दस लाख से ज्यादा मामले हुए। अकेले जून में ब्राजील में कोरोना के दस लाख नए मामले सामने आए। इन दो देशों की तुलना में भारत में इतनी तेजी नहीं देखी गई।
देश की राजधानी दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में पिछले दो हफ्तों से कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज हो रहे हैं।