फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's cooperation with Israel is diverse and benefits both nation says PM Modi 

खेती में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर 2022 तक किसानों की आय कर देंगे दोगुनी: मोदी

Wed, 17 Jan 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Updated Wed, 17 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
India's cooperation with Israel is diverse and benefits both nation says PM Modi 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बेंजामिन के साथ रोड शो किया, पतंग उड़ाई और चरखा भी चलाया। उसके बाद वो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वद्राद के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इजरायल ने अपने ऐग्रिकल्चर सेक्टर को पूरी तरह से बदलकर बेहतर बनाया है।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हमें खेती के क्षेत्र में इजरायल की उपलब्धियों की जानकारी है। उसने सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि खेती में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी महत्वपूर्ण है। हम साल 2022 तक किसानों की इनकम दोगुनी करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में रोड़ शो करने के बाद धोलेरा पहुंचकर 'आइक्रिएट' सेंटर का उद्घाटन किया। रोड शो शहर के हवाई अड्डे से शुरू हुआ और आठ किमी का सफर तय करने के बाद साबरमती आश्रम पर खत्म हुआ था। इस दौरान रोड के किनारे लगभग 50 मंच तैयार किए गए, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने नेतन्याहू का स्वागत झांकियों से किया।

नेतन्याहू ने पीएम मोदी संग की पतंगबाजी

India's cooperation with Israel is diverse and benefits both nation says PM Modi 
Pm modi

इससे पहले साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के आश्रम में पहुंचे नेतन्याहू ने वहां मौजूद चरखे को अपनी पत्नी संग चलाकर भी देखा। दिलचस्प बात है कि पीएम मोदी ने गाइड की भूमिका निभाते हुए नेतन्याहू को चरखे की जानकारी भी दी।

इसके दोनों दिग्गज नेताओं ने पतंगबाजी भी की, जहां मोदी ने नेतन्याहू को पतंगबाजी के गुर भी सीखाए। इस बीच नेतन्याहू ने वहां मौजूद वीजिटर बुक में संदेश भी लिखा। दोनों नेता यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर भी कुछ समय बिताएंगे जिसे कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपने शासन के दौरान बनवाया था।

इससे पहले 2014 में भारत की यात्रा पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी को भी मोदी यहां ले गए थे। बता दें कि नेतन्याहू का ये दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों में पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed