{"_id":"619d0f23a56f7f5e68627b42","slug":"india-russia-defense-ministry-approves-5000-crore-rifle-deal-with-russia-before-putin-s-visit-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Russia: रक्षा मंत्रालय ने रूस संग 5000 करोड़ के राइफल सौदे को मंजूरी दी, अगले महीने प्रस्तावित है पुतिन की भारत यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Russia: रक्षा मंत्रालय ने रूस संग 5000 करोड़ के राइफल सौदे को मंजूरी दी, अगले महीने प्रस्तावित है पुतिन की भारत यात्रा
Tue, 23 Nov 2021 09:26 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:26 PM IST
सार
इस सौदे पर कुछ साल पहले दोनों पक्षों में सहमति बनी थी लेकिन इस सौदे में तकनीक के हस्तांतरण को लेकर अब तक रोड़ा अटका था।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी-व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की अगले महीने प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले रक्षा मंत्रालय ने रूस के साथ 5 हजार करोड़ रुपये के एके-203 असॉल्ट राइफल सौदे को मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत साढ़े सात लाख राइफलों का उत्पादन उत्तर प्रदेश के अमेठी की एक फैक्टरी में होगा। एके 203 राइफल सौदे पर पुतिन के दौरे के समय हस्ताक्षर होने हैं। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने मंगलवार को इस सौदे को मंजूरी दी है।
तकनीक हस्तांतरण को लेकर था रोड़ा
सौदे पर कुछ साल पहले दोनों पक्षों में सहमति बनी थी लेकिन इस सौदे में तकनीक के हस्तांतरण को लेकर अब तक रोड़ा अटका था। सौदे की शर्तों के अनुसार साढ़े सात लाख राइफलों में से शुरुआती 70 हजार में रूसी कलपुर्जों का इस्तेमाल होगा क्योंकि तकनीक का हस्तांतरण धीमी गति से होगा। एक बार उत्पादन प्रक्रिया शुरू होने के 32 महीने बाद सेना को इनकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।