फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India River Day : Central Government is doing cultural mapping of Ganga River Basin

India River Day : गंगा नदी बेसिन की सांस्कृतिक मैपिंग करवा रही केंद्र सरकार

Sun, 24 Nov 2019 03:59 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Nov 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
India River Day : Central Government is doing cultural mapping of Ganga River Basin
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार गंगा नदी बेसिन की सांस्कृतिक मैपिंग करवा रही है। इसके पूरे होने पर नदी बेसिन की प्राकृतिक विरासत के साथ एतिहासिक इमारतों, नृत्य, संगीत, कला व आजीविका आदि से जुड़े आंकड़े एक प्लेटफार्म पर होंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ कैंपस में आयोजित इंडिया रिवर डे कार्यक्रम के दौरान ये बातें नमामि गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र ने कहीं। 

विज्ञापन


इस मौके पर देशभर के नदी जल विज्ञानी मौजूद थे। यह परियोजना केंद्र सरकार इंडियन नेशनल ट्रस्ट आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के साथ मिलकर कर रही है। राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि नदियों के साथ आज लोगों का संपर्क बनाने की सख्त जरूरत है। सांस्कृतिक मैंपिंग इसका कारगर हथियार हो सकता है। इसके तैयार होने के बाद आम लोगों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शहर विशेष व नदी के बीच के नए-पुराने सारे संपर्क सूत्र मिल जाएंगे। 
विज्ञापन


दो साल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूरा गंगा नदी बेसिन एक क्लिक पर रहेगा। उन्होंने बताया कि गंगा नदी प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यमुना की भी सांस्कृतिक मैंपिंग कराई जा सकती है। मिश्रा ने नमामि गंगा मिशन से जुड़े दूसरे प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की। साथ ही विशेषज्ञों से अपील की कि वे इस काम में सरकार का सहयोग दें। देश की नदियों को बचाए रखना बहुत बड़ा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पिछले साल के रिवर वीक में उठाए गए मसलों से जुड़ी एक रिपोर्ट का भी विमोचन किया गया। रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए यमुना जिए अभियान के मनोज मिश्रा ने बताया कि किस तरह से गंगा व उसकी सहायक नदियों का जलप्रवाह कम होता जा रहा है। इसके पीछे की अहम वजह उन्होंने बांधों को बताया। उन्होंने रिपोर्ट में उठाए गए मसलों पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें नदी की अविरलता और निर्मलता की पूरी कार्ययोजना पेश की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed