फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Republic Day Egyptian Girl Kariman PM Modi Hails Desh Rangeela Song Performance

Kariman: मिस्र की किशोरी करीमन ने गाया- 'देश रंगीला...'; प्रधानमंत्री मोदी भी हुए मुरीद, बधाई संदेश भेजा

Mon, 29 Jan 2024 10:09 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा (मिस्र)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा (मिस्र) Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 29 Jan 2024 10:09 PM IST
सार

भारत को कई कारणों से विशिष्ट माना जाता है। मौसम, संस्कृति और देश के इतिहास के कारण सात समंदर पार तक सरजमीं-ए-हिंद की खुशबू बिखरती है। ताजा घटनाक्रम मिस्र की किशोरी करीमन से जुड़ा है। करीमन की 'देश रंगीला...' गाने पर परफॉर्मेंस के PM मोदी भी मुरीद हो गए। उन्होंने एक्स पोस्ट में उसे बधाई संदेश भेजा।

विज्ञापन
India Republic Day Egyptian Girl Kariman PM Modi Hails Desh Rangeela Song Performance
गणतंत्र भारत की धाक: मिस्र की किशोरी करीमन ने 'देश रंगीला-रंगीला' गाया; मुरीद हुए PM मोदी ने बधाई दी - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

करीमन मिस्र की किशोरी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के प्रधानमंत्री मोदी को भी मुरीद बना लिया। मौका था भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का। राजधानी काहिरा में भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में करीमन ने देशभक्ति गाने पर परफॉर्म किया। दूतावास की तरफ से करीमन की शानदार और प्रेरक प्रस्तुति की वीडियो शेयर की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट की गई इस वीडियो का प्रधानमंत्री मोदी ने खुद संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि करीम की प्रस्तुति बेहद शानदार है।
विज्ञापन


करीमन को पीएम मोदी ने दी बधाई
28 जनवरी को शेयर की गई इस वीडियो को अब तक लाखों सोशल मीडिया यूजर्स देख चुके हैं। हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। जब करीमन ने 'देश रंगीला-रंगीला...' गाने पर परफॉर्म किया तो ऐसा लगा जैसे दूतावास में मौजूद हर भारतीय और भारतवंशी देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो गया। उसकी प्रस्तुति ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह को सात समंदर पार भी यादगार बना दिया। इसमें कोई दो राय नहीं। खुद पीएम मोदी ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए करीमन को बधाई संदेश भेजा। पीएम के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने भी करीमन को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रियों ने भी सराहना की
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के दिन हुई प्रस्तुति की प्रतिभा पर कहा, मिस्र के करीमन की यह प्रस्तुति मधुर है! मैं उन्हें इस प्रयास के लिए बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पीएम मोदी की पोस्ट को दोबारा शेयर किया। मिस्र में भारतीय मिशन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने बताया कि करीमन की प्रस्तुति काफी तेजी से पसंद की जा रही है। अब तक वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग पसंद किया जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed