फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 45951 new corona cases and 817 deaths in the last 24 hours as per the Union Health Ministry

कोरोना: दैनिक मामलों में फिर बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 45951 नए केस मिले, 817 मरीजों ने गंवाई जान

Wed, 30 Jun 2021 12:19 PM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Jun 2021 12:19 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले घट-बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 45951 नए मामले सामने आए, जबकि 817 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। 

विज्ञापन
India reports 45951 new corona cases and 817 deaths in the last 24 hours as per the Union Health Ministry
मिजोरम में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी की है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,951 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 817 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।
विज्ञापन


81 दिन में सबसे कम मृतकों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 3,03,62,848 पर पहुंच गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1,000 से कम रही। बीते 24 घंटे में 817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गई है। एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है।
विज्ञापन


लगातार घट रहे सक्रिय मामले
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,37,064 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.77 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की दर 96.92 प्रतिशत है। मंगलवार तक कोविड-19 के लिए 19,60,757 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ अब तक की गई नमूनों की जांच की संख्या 41,01,00,044 हो गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि लगातार 23 दिनों से यह दर पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.69 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2.94 करोड़ से ज्यादा
आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार 48वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,94,27,330 हो गई है और मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में जिन 817 लोगों की मौत हुई है उनमें से 231 की महाराष्ट्र, 118 की तमिलनाडु और 104 लोगों की मौत कर्नाटक में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed